WWE Raw में 150 किलो के रेसलर द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद 'सैथ रॉलिंस' का पहला वीडियो आया सामने, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

WWE
WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर बरपा था कहर (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Lookalike Spotted At Nightclub: 5 अगस्त को हुए WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में सैथ रॉलिंस के ऊपर 150 किलो के ब्रॉन्सन रीड ने तगड़ा अटैक किया था। इसके बाद से उन्हें लेकर ज्यादा कुछ अपडेट सामने नहीं आया। हालांकि, अब उनका एक नाइट क्लब का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके बारे में जानकर आपको थोड़ी हैरानी होगी।

Ad

SummerSlam 2024 के बाद रेड ब्रांड का पहला एपिसोड सैथ रॉलिंस के लिए सही नहीं रहा। वो सीएम पंक से फाइट करने के इरादे से रिंग में आए थे लेकिन मामला गड़बड़ हो गया। ब्रॉन्सन रीड ने अचानक आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया। रीड ने उन्हें छह सुनामी लगाए।

रॉलिंस की हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में एडम पीयर्स ने बताया कि उनकी कुछ पसलियां टूट गईं हैं और वो अब कुछ टाइम तक टीवी पर नज़र नहीं आएंगे।

सोशल मीडिया पर सैथ रॉलिंस के हमशक्ल का वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसने नाइट क्लब में उनके ही अंदाज में एंट्री की। फुटेज में ड्रू मैकइंटायर के चैंट्स भी सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद हमशक्ल को थोड़ा गुस्सा भी आया। अगर आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो लगेगा कि सच में ही ये रॉलिंस हैं। आप अपनी हंसी बिल्कुल भी नहीं रोक पाएंगे।

Ad

सैथ रॉलिंस की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। एडम पीयर्स ने कह दिया है कि वो अनिश्चितकालीन के लिए रिंग से बाहर हो गए हैं। रॉलिंस अगर वापस नहीं आए तो फिर कंपनी को प्लान में बदलाव करना पड़ेगा।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 में सैथ रॉलिंस के ऊपर हुआ था हमला

SummerSlam 2024 में सीएम पंक और ड्रू मैकइंंटायर के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। इसमें गेस्ट रेफरी की भूमिका सैथ रॉलिंस ने निभाई थी। मैच काफी तगड़ा रहा था। मुकाबले के दौरान पंक ने रॉलिंस के ऊपर अटैक भी कर दिया। हालांकि, अंत में पंक को हार का सामना करना पड़ा था।

एक बात तो तय है कि वापसी के बाद रॉलिंस और पंक की राइवलरी जारी रहेगी। इन दोनों के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सैथ को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications