WWE दिग्गज Roman Reigns और Jon Moxley के साथ कैसा है शील्ड के पूर्व मेंबर का रिश्ता? हुआ बड़ा खुलासा

WWE के द शील्ड मेंबर्स असल जिंदगी में दोस्त हैं या दुश्मन (Photos: WWE.com and AEW on TV Instagram)
WWE के द शील्ड मेंबर्स असल जिंदगी में दोस्त हैं या दुश्मन (Photos: WWE.com and AEW on TV Instagram)

The Shield Members relationship update: WWE में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2012) के दौरान द शील्ड (The Shield) ने मेन रोस्टर डेब्यू किया था। अब इस खतरनाक ग्रुप के मेंबर्स को लेकर जो खबर आई है उससे फैंस की खुशी बढ़ जाएगी। दरअसल, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ (अब जॉन मोक्सली) कंपनी में 2019 तक साथ में काम करते थे। इसके बाद जॉन ने WWE को अलविदा कह दिया था। अब एक बातचीत के दौरान यह मालूम पड़ा है कि आखिरकार इसके सभी साथी असल जिंदगी में अब भी कैसा रिश्ता रखते हैं।

Ad

Fightful के शॉन रॉस सैप ने हाल में सोशल मीडिया पर एक स्पेस किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व शील्ड मेंबर्स के बीच मौजूदा समय में रिश्ते को लेकर बात की। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस WWE में स्टोरी के स्तर पर बिल्कुल अलग हैं और आपस में अक्सर दुश्मनी करते हुए दिखाई देते हैं। यही वजह है कि उन्होंने Survivor Series 2024 में हुए WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का हिस्सा बनने से मना कर दिया था।

वहीं जॉन मोक्सली अब AEW का हिस्सा हैं और 2027 तक वहीं रहेंगे। शॉन ने इसके बावजूद तीनों के रिश्तों को बेहद करीब बताया और रॉलिंस की तारीफ की। उन्होंने कहा

"सैथ रॉलिंस, जॉन मोक्सली और रोमन रेंस के बेहद वफादार हैं। वह सही मायनों में हर समय बहुत करीब हैं।"

आप उनकी सोशल मीडिया पर कही गई बात यहां सुन सकते हैं:

Ad

WWE में आखिरी बार साथ में कब काम करते हुए दिखे थे द शील्ड मेंबर्स?

जॉन मोक्सली के 2019 में WWE छोड़ने से पहले कंपनी ने एक इवेंट किया था। इसमें रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस भी साथ थे और इसको WWE नेटवर्क स्पेशल The Shield Final Chapter का नाम दिया गया था। इसके दौरान टीवी पर दिखाए गए मैचों में से मेन इवेंट में द शील्ड का सामना बैरन कॉर्बिन, ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले से हुआ था। इसमें जबरदस्त मैच के बाद द शील्ड को जीत मिली थी। इसके बाद रोमन, रॉलिंस और एम्ब्रोज़ ने एक स्पीच दी थी और अपना सिग्नेचर फिस्टबंप किया था। अब देखना होगा कि क्या यह ग्रुप फिर कभी फैंस को साथ में देखने को मिलेगा या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications