WWE में जिसकी वजह से हुई Roman Reigns की बादशाहत खत्म, अब बताया उन्हें बेस्ट फ्रेंड, किया बड़ा ऐलान

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, Jon Moxley, Cody Rhodes, Sami Zayn,
WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Revealed His Best Friends: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के दुश्मनों की कोई कमी नहीं है। रोमन की WrestleMania XL में एक पुराने दुश्मन के कारण ही बादशाहत खत्म हुई थी। अब इस सुपरस्टार ने बड़ा ऐलान करके रेंस को अपना बेस्ट फ्रेंड बता दिया है। यह सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) हैं जो कि WWE में मौका मिलने पर ट्राइबल चीफ की बेइज्जती करने से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि सैथ की रोमन रेंस के साथ दुश्मनी ऑन-स्क्रीन तक ही सीमित है और असल जिंदगी में ये दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Ad

बता दें, रॉलिंस ने हाल ही में Insight पर क्रिस वैन विलीट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान द आर्किटेक्ट ने अपने उन बेस्ट फ्रेंड्स का खुलासा किया जो कि उन्हें रेसलिंग के जरिए मिले हैं। सैथ रॉलिंस ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के रूप में पूर्व शील्ड मेंबर्स रोमन रेंस और जॉन मोक्सली का नाम लिया। इसके अलावा सैथ ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स, केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और क्लॉडियो कास्टगनोली को भी अपना अच्छा दोस्त बताया। देखा जाए तो मौजूदा समय में रॉलिंस को ऑन-स्क्रीन भी कोडी और सैमी के दोस्त के रूप में पेश किया जा रहा है। बता दें, द आर्किटेक्ट WWE में केविन के साथ टैग टीम के रूप में दिखाई दे चुके हैं और इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

Ad

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस की वजह से हुआ था बहुत बड़ा नुकसान

सैथ रॉलिंस ने WrestleMania XL के बिल्ड-अप के दौरान कोडी रोड्स से वादा किया था कि वो उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने में मदद करेंगे। सैथ अपने वादे पर खरे उतरे। बता दें, रॉलिंस WrestleMania XL में हुए कोडी vs रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान द शील्ड के कॉस्टयूम में नज़र आए थे। इसके बाद रोमन ने रॉलिंस से बदला लेने के लिए उनपर स्टील चेयर से वार किया था। इसी का फायदा उठाकर रोड्स ने रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत ली थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications