WWE में 5 साल बाद वापसी करने वाले Superstar पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले 20 साल पुराने दोस्त को खोया और फिर दे डाली कड़ी सलाह

जानिए किस WWE सुपरस्टार को लगा झटका?
जानिए किस WWE सुपरस्टार को लगा झटका?

WWE Star Lost His Best Friend: WWE रेसलर शॉन स्पीयर्स (Shawn Spears) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने पिछले हफ्ते हुई एक पर्सनल क्षति सोशल मीडिया के जरिए बताई है। साथ ही साथ उन्होंने एक कड़ी सलाह भी दी है।

Ad

AEW में काम करने के बाद कुछ समय पहले स्पीयर्स ने WWE में वापसी की है। वो NXT में जबरदस्त काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। उन्होंने अपने दुश्मनों पर जिस तरह से हमला किया है उसे देखकर लग रहा है कि उनकी नजरें बहुत जल्द टाइटल पर भी होंगी।

शॉन स्पीयर्स ने बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते अपने 20 साल पुराने खास दोस्त को खो दिया है। स्पीयर्स सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब भी दे रहे थे। एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या पहली बार पिता बनने के लिए उनके पास कोई एडवाइज है।

शॉन ने कहा कि उनके जिस दोस्त का निधन हुआ है वो अपने पीछे अपने लड़के छोड़कर गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका दोस्त लंबे समय से कैंसर से जूझ रहा था। शॉन की बातों से लग रहा है कि वो अपने दोस्त के गुजर जाने से बहुत दुखी हैं। X पर उन्होंने कहा,

पिछले हफ्ते मैंने अपने 20 साल पुराने दोस्त को खो दिया। वो पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। वो अपने पीछे यंग लड़के छोड़कर गए हैं। उन्होंने आखिरी वक्त पर मुझे एक संदेश भी दिया था। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों से बहुत प्यार करो।
Ad

WWE में शॉन स्पीयर्स ने की 5 साल बाद वापसी

शॉन स्पीयर्स ने इस साल फरवरी में WWE में धमाकेदार वापसी की थी। WWE में उनका पहला रन साल 2019 में खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने AEW में भी अच्छा काम किया। WWE में वापसी के बाद से शॉन को हाल ही में हार का सामना करना पड़ा, जब उनका मुकाबला डाइजैक के साथ हुआ था।

ऐसा लग रहा है कि WWE ने इस बार स्पीयर्स के लिए अच्छा प्लान बनाया है। अभी तक उन्होंने तगड़े मुकाबले फैंस को दिए हैं। फैंस भी उनका जबरदस्त अंदाज में समर्थन कर रहे हैं। देखना होगा कि WWE में उनका आगे का रन कैसा रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications