Sheamus: WWE SmackDown सुपरस्टार शेमस (Sheamus) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे रिलेशन के बाद शेमस ने शादी कर ली। जुलाई 2021 में इसाबैला रेविला से शेमस ने सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी न्यूयॉर्क में हुई। PWInsider ने इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। अब दोनों की एक खास तस्वीर भी शादी के बाद सामने आ गई। दोनों बहुत ही खुश लग रहे हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार लाना भी दोनों की शादी में मौजूद रहीं। उन्होंने दोनों की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की।CJ Perry@TheCJPerryCongrats @WWESheamus and Isabella!!!! So happy for you guys 236891212Congrats @WWESheamus and Isabella!!!! So happy for you guys 💚 https://t.co/hazZ72hmb6WWE दिग्गज शेमस ने अभी तक कंपनी में जबरदस्त काम कियाकुछ दिन बाद WWE का यूरोप टूर शुरू होगा। शेमस अब कुछ समय के लिए स्टोरीलाइन के तहत ब्रेक पर चले गए है। उनकी शादी में ड्रू मैकइंटायर भी गए है और इस वजह से यूरोप में होने वाले शुरूआती इवेंट में वो मौजूद नहीं रहेंगे। ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में भी मैकइंटायर नज़र नहीं आए थे। Crown Jewel 2022 में मैकइंटायर का मुकाबला कैरियन क्रॉस के साथ होगा।पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शेमस का मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ हुआ था। दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। इस मैच में सिकोआ ने जीत हासिल की। The Bloodline ने इसके बाद शेमस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इस हमले के बाद शेमस की कोहनी की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। पहले कहा गया था कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर है और वो अब कुछ समय बाद नज़र आएंगे। बाद में पता चला कि ये एक स्टोरीलाइन के तहत किया गया था। View this post on Instagram Instagram Postशेमस की वापसी अब रिंग में कब होगी ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल तो वो अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन एन्जॉय करेंगे। शायद लंबे ब्रेक पर भी वो जा सकते हैं। शेमस का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। वापसी के बाद भी उन्होंने अभी तक कंपनी में शानदार काम किया। WWE ने भी समय-समय पर उन्हें खास अंदाज में पुश दिया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।