"मुझे सबकुछ चाहिए" - WWE SmackDown में तबाही मचाने के बाद ट्राइबल चीफ ने दी सभी को धमकी, जानिए क्या कहा? 

WWE SmackDown, Solo Sikoa, Cody Rhodes, Bloodline,
क्या WWE SmackDown में सोलो सिकोआ से बदला ले पाएंगे कोडी रोड्स? (Photo: WWE.Com)

Solo Sikoa Breaks Silence After Bloodline Creates Havoc In SmackDown: WWE ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) शो के ऑफ-एयर होने के बाद बड़ा मैसेज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, SmackDown में तबाही मचाने के बाद ट्राइबल चीफ ने सभी को धमकी दे दी है।

Ad

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड के मेन इवेंट में ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन पर हमला कर दिया था। इसके बाद सोलो सिकोआ ने कोडी को रोप्स में फंसा लिया और उनके सामने रिंग के बाहर बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स ने रैंडी पर खतरनाक अटैक कर दिया। अंत में, ऑर्टन को कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दे दिया गया और रोड्स बेबस होकर यह सब देख रहे थे।

SmackDown के ऑफ-एयर होने के बाद जब ब्लडलाइन मेंबर्स वापस जा रहे थे तो इस दौरान सोलो सिकोआ ने सभी को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें सबकुछ चाहिए। सोलो ने कहा,

"मैं सबकुछ हासिल करने वाला हूं। मुझे सबकुछ चाहिए। अब मैं द मैन हूं। यह मेरा शो है। यह मेरा रास्ता है। मैं इसे चलाता हूं।"

बता दें, कोडी रोड्स ने इस हफ्ते SmackDown में ब्लडलाइन के सैगमेंट में दखल देकर सोलो सिकोआ के खिलाफ SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड करने को लेकर बात की थी। इसके बाद कोडी ने कहा था कि वो इसी शो में फाइट करना चाहते हैं। हालांकि, रोड्स को ऐसा कहना भारी पड़ गया और ब्लडलाइन ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी थी। इसी के बाद रैंडी ऑर्टन उन्हें बचाने आए थे लेकिन वो भी खतरनाक फैक्शन के हमले का शिकार हो गए थे।

Ad

क्या SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारेंगे कोडी रोड्स?

SummerSlam 2024 के लिए जल्द ही कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल किया जा सकता है। सोलो सिकोआ ने Money in the Bank में कोडी को पिन किया था। अगर SummerSlam में कोडी बैकअप लेकर नहीं आते हैं या रोमन रेंस वापसी नहीं करते हैं तो सोलो इस इवेंट में ब्लडलाइन की मदद से उनकी बादशाहत का अंत कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सिकोआ अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनते हुए इतिहास रच देंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications