WWE में The Bloodline में मची उथल-पुथल के बीच Roman Reigns को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बहुत बड़े राज से उठा पर्दा

जानिए WWE SmackDown में क्या नया बवाल हुआ?
जानिए WWE SmackDown में क्या नया बवाल हुआ?

Solo Sikoa: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने बड़ा खुलासा किया। सिकोआ ने कहा कि उनकी रोमन रेंस (Roman Reigns) से बात हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि रेंस ने उन्हें सभी प्रकार के फैसले लेने का अधिकार दिया था। सोलो ने इन बातों को पॉल हेमन के सामने रखा।

Ad

पॉल हेमन ने पिछले हफ्ते सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि WrestleMania XL के बाद उनकी रोमन रेंस से बात नहीं हुई है। हेमन ने कहा था कि रेंस ने WWE ड्राफ्ट से अपना नाम स्वेच्छा से वापस लिया है। इससे बात सामने आती है कि ये फैसला रेंस के नहीं बल्कि खुद हेमन ने लिया था। इस बात से सोलो सिकोआ को भी बड़ा झटका लगा क्योंकि वो द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं।

SmackDown के एपिसोड में पॉल हेमन और सोलो सिकोआ का बैकस्टेज सैगमेंट हुआ। सिकोआ ने हेमन को ड्राफ्ट से रोमन रेंस को हटाने के फैसले पर अपनी निराशा जाहिर की। इसका परिणाम ये था कि द ब्लडलाइन को काफी बाद में ड्राफ्ट किया गया। सिकोआ ने इसके बाद पॉल से कहा कि उनकी रोमन से बात हुई है। उन्होंने इसके बाद बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि रेंस ने अपनी गैरमौजूदगी में उन्हें सभी फैसले लेने का आदेश दिया था।

सिकोआ ने ये भी कहा कि फिलहाल के लिए हेमन उनके वाइजमैन होंगे। इसके बाद उन्होंने पॉल को गले लगाया। इस पल ने आगे जाकर बहुत बड़ा धोखा मिलने के संकेत दिए।

Ad

ऊपर वीडियो में आप देख सकते हैं कि टामा टोंगा और टामा लोआ को पहले बाहर भेजा गया। लेकिन बाद में दोनोंं वापस आ गए। उनके चेहरे के भाव और सिकोआ का लोआ की ओर देखना संभावित धोखे का एक संकेत है। सिकोआ ने ये भी कहा कि Backlash France के दौरान बैकस्टेज पॉल ने जे उसो की तरफ देखा था। सोलो के अनुसार उन्हें ऐसा लगता है कि पॉल उनसे मदद मांगना चाह रहे थे।

Ad

WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद होगा नया बवाल

रेंस की वापसी के बाद काफी कुछ फैंस को देखने को मिलेगा। ऐसा लग रहा है कि पॉल हेमन को बहुत जल्द सिकोआ द्वारा धोखा मिल सकता है। द ब्लडलाइन की कहानी ने अब नया मोड़ ले लिया है। आने वाले कुछ महीनों में फैंस को कई सवालों के जवाब मिलेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications