2 बार के WWE चैंपियन को 15 साल रिलेशन में रहने के बाद उनकी पत्नी ने मारा जबरदस्त थप्पड़, धड़ाम से नीचे गिरने के बाद हुए 'बेहोश'

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर डाला खास वीडियो
WWE सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर डाला खास वीडियो

The Miz: 2 बार के WWE चैंपियन द मिज़ (The Miz) और मरीस (Maryse) की जोड़ी बहुत ही शानदार हैं। दोनों की शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए और इस कपल की सभी जगह तारीफ की जाती हैं। WWE में भी दोनों ने हमेशा अच्छा काम किया। खासतौर पर मिज़ ने हील के रूप में अपने आपको सही ढंग से स्थापित किया। खैर सोशल मीडिया पर इस बार मरीस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जो अब बहुत वायरल हो रहा है।

Ad

मिज़ और मरीस की केमिस्ट्री हमेशा से शानदार रही। मरीस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। मिज़ उन्हें आकर पीछे से मार रहे हैं। पहले एक साल साथ रहने पर जब मिज़ ने उन्हें मारा तो वो थोड़ा हंसी। इसके बाद 5 साल साथ में रहने के बाद जब मिज़ ने ये किया तो थोड़ा गुस्सा मरीस को आया। 15 साल साथ में रहने के बाद ये हुआ तो फिर मरीस ने मिज़ को ऐसा थप्पड़ मारा कि वो नीचे गिर गए। मरीस ने "Married life" कैप्शन भी इस वीडियो में दिया। वैसे इस वीडियो को देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

Ad

द मिज़ इस समय Raw में परफॉर्म कर रहे हैं। बहुत लंबे समय वो कंपनी में काम कर रहे हैं। कंपनी के लिए हमेशा वो वफादार रहे। उनका हमेशा सही प्रयोग भी किया गया। मिज़ ने ज्यादातर मिड कार्ड में ही परफॉर्म किया। हालांकि हमेशा उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। शानदार प्रोमो वो देते हैं। इस समय वो युवा सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

WWE सुपरस्टार द मिज़ दूसरी बार कब चैंपियन बने थे?

WWE Elimination Chamber 2021 में द मिज़ ने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। दूसरी बार वो WWE चैंपियन बने थे। बॉबी लैश्ले ने आकर मैकइंटायर की हालत खराब कर दी थी। इसका फायदा मिज़ ने उठाया था। हालांकि उनका ये चैंपियनशिप रन ज्यादा लंबा नहीं चला। बॉबी लैश्ले ने उन्हें हरा दिया था। हाल ही में मिज़ ने दूसरी बार चैंपियन बनने की खास तस्वीर भी शेयर की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications