The Bloodline: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में एक मजेदार पल देखने को मिला था। दरअसल, मीचीन (Michin) ने स्टेज एरिया पर उनसे बहस कर रहे जिमी उसो (Jimmy Uso) पर थप्पड़ जड़ दिया था। अब ज़ेवियर वुड्स (Xavier Woods) ने इसे लेकर एक मजेदार पोस्ट किया है और इसपर मीचीन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। SmackDown के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो ने सिंगल्स मैच में कार्ल एंडरसन पर जीत दर्ज कर ली थी। मैच के बाद कार्ल ने जिमी पर हमला किया और सोलो सिकोआ ने आकर OC के सदस्य की हालत खराब कर दी। जिमी उसो ने भी इस चीज़ में सोलो सिकोआ का साथ दिया। द ब्लडलाइन के सदस्य बैकस्टेज जा रहे थे। इसी बीच मीचीन ने एंट्री की और जिमी उसो उनसे बहस करने लगे। मीचीन ने यहां पूर्व टैग टीम चैंपियन पर जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिया। जिमी उसो के इस बेइज्जती वाले पल को देखकर कई लोग आनंद ले रहे हैं। यह वीडियो बहुत वायरल हो रही है। इसी से जुड़ी एक क्लिप न्यू डे टीम के ज़ेवियर वुड्स ने शेयर की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जिमी ने मीचीन से बहस की, उन्होंने जिमी पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जिमी के स्वर्ग पहुंचने वाला ग्राफिक दिखाया गया। इस वीडियो क्लिप को फैंस की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वुड्स ने इस पोस्ट के कैप्शन में जिमी का मजाक बनाते हुए लिखा, "हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए।"आप नीचे ज़ेवियर वुड्स की मजेदार पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postमीचीन को भी यह क्लिप शायद पसंद आई और इसी वजह से उन्होंने वुड्स की पोस्ट के साथ कोलैब कर लिया। साथ ही उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए सभी को अपना शीश झुकाने के लिए कहा।आप नीचे मीचीन का कमेंट सेक्शन देख सकते हैं:मीचीन के कमेंट का स्क्रीनशॉट WWE SmackDown में The Bloodline के अटैक से John Cena को LA Knight ने बचाया जॉन सीना ने मेन इवेंट में आकर प्रोमो कट किया और द ब्लडलाइन के सदस्यों ने एंट्री की। उनके बीच ब्रॉल हुआ और यहां सीना की हालत खराब हुई। एलए नाइट ने आकर जिमी उसो और सोलो सिकोआ पर अटैक किया। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया और जॉन सीना के पार्टनर बने। अब बेबीफेस स्टार्स का सामना Fastlane 2023 में ब्लडलाइन से होगा। View this post on Instagram Instagram Post