Zoey Stark: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) के पहले चरण का अंत स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में देखने को मिल गया है। इस शो में 16 Draft पिक्स देखने को मिली थी। इसके बाद सोशल मीडिया द्वारा अन्य रेसलर्स के चुने जाने के बारे में भी जानकारी दी गई। NXT सुपरस्टार ज़ोई स्टार्क (Zoey Stark) का मेन रोस्टर कॉलअप देखने को मिला और वो रॉ (Raw) का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने इस चीज़ पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।ज़ोई स्टार्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर Raw में Draft होने का ग्राफिक पोस्ट किया। उन्होंने यहां कैप्शन द्वारा फैंस का दिल जीता और बताया कि 11 साल से वो लगातार मेहनत कर रही हैं और अब वो पूरी दुनिया को अपना टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,"11 साल पहले मैंने अपने सपने को पूरा करने के सफर को शुरू किया था और अब दुनिया को यह दिखाने का समय आ गया है कि मैं क्या कर सकती हूँ। D.N.D=Dreams Never Die (सपने कभी नहीं मरते।)"आप नीचे ज़ोई स्टार्क का ट्वीट देख सकते हैं:Zoey Stark@ZoeyStarkWWE11 years ago I started chasing my dreams and now it's time to show the world what I can do! D.N.D=Dreams Never Die#WWERaw993593411 years ago I started chasing my dreams and now it's time to show the world what I can do! D.N.D=Dreams Never Die#WWERaw https://t.co/cmxPWHrZgNWWE NXT सुपरस्टार्स के Draft होने की खूबसूरत वीडियो सामने आईSmackDown में इंडी हार्टवेल, आईला डौन और एल्बा फायर के Draft होने के बाद उनकी प्रतिक्रिया दिखाई गई थी, जहां अन्य NXT रेसलर्स ने उन्हें बधाई दी थी। बाद में जब शो खत्म होने के बाद अपोलो क्रूज़, ज़ोई स्टार्क और जेडी मैकडॉनघ को Raw द्वारा चुना गया, तो उनकी भी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर साझा की गई। सभी थोड़े भावुक और खुश नज़र आए।अपोलो क्रूज खुश से नाचने लगे और फिर ज़ोई स्टार्क का नाम लिया गया। सभी ने ज़ोई के नाम की चैंट्स लगाई और वो भावुक भी हो गई थीं। उनके आंसू छलकने लगे थे। जेडी मैकडॉनघ को भी इसके बाद Raw में Draft किया गया। वो भी भावुक नज़र आए थे। क्रूज, स्टार्क और एल्बा फायर ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। देखकर लग रहा है कि सभी NXT सुपरस्टार्स अपने कॉलअप की उम्मीद नहीं कर रहे थे और अचानक से उन्हें इतनी बड़ी खबर मिली। इसी कारण वो भावुक हो गए।WWE@WWEIt was all smiles at the #WWENXT Watch Party as @WWEApollo, @ZoeyStarkWWE and @jd_mcdonagh heard their names called as the newest members of the #WWERaw roster!#WWEDraft110181401It was all smiles at the #WWENXT Watch Party as @WWEApollo, @ZoeyStarkWWE and @jd_mcdonagh heard their names called as the newest members of the #WWERaw roster!#WWEDraft https://t.co/HIKoDf8gasWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।