WWE Superstars की 5 फिल्में जिन्होंने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है 

WWE, John Cena,
WWE दिग्गज द रॉक और जॉन सीना बड़े हॉलीवुड स्टार बन चुके हैं (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Movies With Collection More Than 100 Crores: कई सुपरस्टार्स ने WWE में लोकप्रियता हासिल करने के बाद हॉलीवुड का रूख किया। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स को अपने एक्टिंग करियर में काफी सफलता मिली और उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया गया।

Ad

कुछ WWE सुपरस्टार्स की फिल्में भारत में भी काफी चली और उनकी फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई है। इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार्स की 5 ऐसी फिल्मों का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

5- WWE दिग्गज बतिस्ता Thor: Love And Thunder मूवी में नज़र आए थे

Ad

साल 2022 में आई फिल्म Thor: Love And Thunder में क्रिस हेम्सवर्थ (थॉर) मुख्य भूमिका में थे। इस मूवी में WWE दिग्गज बतिस्ता 'डैक्स द डिस्ट्रॉयर' के रूप में नज़र आए थे। बता दें, डैक्स द डिस्ट्रॉयर मार्वल के गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी मूवी फ्रैंचाइजी के महत्वपूर्ण कैरेक्टर्स में से एक है।

इस फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 101 करोड़ रूपए कमाने में कामयाब रही। वहीं, Thor: Love And The Thunder ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 63 अरब 61 करोड़ 17 लाख रूपए का कारोबार किया था।

4- WWE दिग्गज द रॉक की Fast and Furious 7 मूवी भारत में हिट साबित हुई थी

Ad

Fast and Furious 7 साल 2015 में दुनिया भर के सिनमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में WWE दिग्गज द रॉक ने हॉब्स नाम का किरदार निभाया था। इस हॉलीवुड मूवी में भारतीय अभिनेता अली फजल भी दिखाई दिए थे।

इस फिल्म में उन्होंने सफर का किरदार निभाया था जो कि गैराज का मालिक होने के अलावा एक हैकर का दोस्त था। बाकी दुनिया की तरह भारतीय फैंस को भी एक्शन से भरपूर यह फिल्म काफी पसंद आई थी। बता दें, इस फिल्म ने भारत में कुल 108 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।

3- WWE दिग्गज जॉन सीना की फिल्म Fast X भी भारत में अच्छी कमाई कर चुकी है

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना हॉलीवुड में बड़े स्टार बन चुके हैं। वो Fast & Furious फ्रैंचाइजी की 10वीं फिल्म Fast X में अभिनय करते हुए दिखाई दिए थे। सीना ने इस फिल्म में जेकोब का किरदार निभाया था।

बता दें, जॉन सबसे पहले F9 मूवी में जेकोब के रूप में नज़र आए थे। अगर Fast X मूवी की बात की जाए तो इस फिल्म में विन डीजल, जेसन स्टेथम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भारत में कुल 109 करोड़ रूपए कमाए थे।

2- WWE दिग्गज बतिस्ता Avengers: Infinity War में भी नज़र आए

Ad

बतिस्ता मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा होने की वजह से इस फ्रैंचाइजी की कई फिल्मों में नज़र चुके हैं। WWE दिग्गज का Avengers: Infinity War में भी खास रोल रहा था। साल 2018 में आई यह फिल्म दुनिया भर के फैंस को काफी पसंद आई।

इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की। बता दें, Avengers: Infinity War का भारत में कुल कलेक्शन 227 करोड़ रहा था। साल 2019 में रिलीज हुई Endgame मूवी ने कमाई के मामले में इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया।

1- Avengers: Endgame किसी WWE सुपरस्टार की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है

Ad

Avengers: Endgame मूवी साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सभी सुपरहीरो दिखाई दिए थे। WWE दिग्गज बतिस्ता इस फिल्म में भी डैक्स द डिस्ट्रॉयर के किरदार में नज़र आए थे। दुनिया भर के दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थीं।

भारत में भी दर्शकों ने बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद लिया था। हॉलीवुड की इस मूवी ने दुनिया के साथ-साथ भारत के बॉक्स-ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। बता दें, इस फिल्म ने भारत में कुल 373 करोड़ रूपए कमाए थे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications