WWE के 24 Superstars की वापसी पर छाए 'संकट के बादल', कोई इंजरी के कारण बाहर तो किसी का कुछ पता नहीं, चिंता से कंपनी का हाल हुआ बेहाल?

WWE
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

List Of Out Of Action Superstars & Return Update: WWE के लिए ये साल अभी तक अच्छा रहा है। अभी तक हुए सभी प्रीमियम लाइव इवेंट्स में कंपनी को सफलता मिली है। हालांकि, एक चीज जरूर अभी तक चिंता का विषय रही है और वो हैं स्टार्स की इंजरी। कई सुपरस्टार्स इस समय इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं।

Ad

सुपरस्टार्स की इंजरी जरूर ट्रिपल एच के लिए अभी तक बड़ी मुसीबत रही है। खास बात ये है कि लिस्ट में बड़े स्टार्स शामिल हैं। रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद से अभी तक ब्रेक पर चल रहे हैं। हालांकि, उन्हें कोई इंजरी नहीं हुई है। उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

ओस्का ने 5 जून को X पर अपने घुटने की इंजरी का खुलासा किया था। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। उनकी वापसी के बारे में अभी तक कोई भी कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है। सीएम पंक की वजह से भी कंपनी को बड़ा झटका लगा है। Royal Rumble 2024 में पंक इंजर्ड हो गए थे। वो रिंग में आ रहे हैं लेकिन एक्शन में नहीं दिख रहे हैं। अभी तक वो पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।

आईवार ने भी 30 अप्रैल को कंपनी में अंतिम मैच लड़ा था। 16 मई को उन्होंने अपने डॉक्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर इंजरी के बारे में बताया था। उनकी चोट के बारे क्लियर कुछ पता नहीं है। साथ ही साथ ये भी नहीं पता कि उनकी वापसी कब होगी।

टायलर बेट भी इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं। माइकल कोल ने Raw के एपिसोड में बेट की इंजरी के बारे में बताया था। इस महीने की शुरूआत में उन्हें चोट लगी थी। हालांकि, उनकी चोट और वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

मई में निक एल्डिस ने बताया कि बॉबी लैश्ले इंजरी के कारण King of the Ring टूर्नामेंट में होने वाले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी इंजरी और वापसी को लेकर भी अभी तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है।

कार्मेला और एलेक्सा ब्लिस भी लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आईं। दोनों अपनी प्रेग्नेंसी के कारण एक्शन से दूर हो गई थीं। कार्मेला ने साल 2023 के अंत में अंतिम मैच लड़ा था। ब्लिस ने Royal Rumble 2023 में मैच लड़ा और उसके बाद वो रिंग में नज़र नहीं आईं। इन दोनों की वापसी के बारे में भी कोई पुख्ता खबर नहीं है।

पिछले साल SummerSlam में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। इसके बाद से वो अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी भी अभी कंफर्म नहीं है। ब्रॉक इंजर्ड नहीं हैं लेकिन उनकी वापसी कुछ पर्सनल मुद्दों के कारण नहीं हो पा रही है। साल 2022 में बिग ई की मैच के दौरान गर्दन टूट गई थी। वो अभी तक सही नहीं हुए हैं। उनकी वापसी रिंग में अब काफी मुश्किल लग रही है।

Ad

शार्लेट फ्लेयर भी ACL इंजरी के कारण बाहर चल रही हैं। पिछले साल दिसंबर के बाद से वो एक्शन में नज़र नहीं आईं। कुछ ऐसा ही हाल सुपरस्टार एरिक का भी है। इन दोनों की वापसी के बारे में कोई अपडेट नहीं है। जिमी उसो की इंजरी के बारे में क्लियर कुछ पता नहीं है लेकिन उनकी वापसी के बारे में भी किसी को जानकारी नहीं है। राकेल रॉड्रिगेज मेडिकल लीव पर चल रही हैं। ACL इंजरी के कारण शॉट्ज़ी को भी झटका लगा है। इन दोनों की वापसी भी फिलहाल संभव नहीं लग रही है।

Ad

WWE NXT के कई स्टार्स का भी रिंग में एक्शन देखने को नहीं मिल रहा है

टमीना फरवरी, 2023 के बाद से एक्शन में नज़र नहीं आईं। वैलहाला भी प्रेग्नेंसी के कारण एक्शन से दूर हैं। दोनों की वापसी को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है।। WWE NXT में भी कुछ स्टार्स इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं तो कुछ का पुख्ता कारण पता नहीं है। कोरा जेड, डैनी पालमर, जिजी डोलिन, जेवियर बर्नल, मिएको सातोमुरा, निकिता लॉयंस और Saquon Shugars की वापसी कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications