WWE दिग्गज Roman Reigns ने पूर्व चैंपियन पर साधा निशाना, पिछले साल की थी चौंकाने वाली वापसी 

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सीएम पंक
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और सीएम पंक

Roman Reigns & CM Punk: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में आने से पहले पैट मैकेफी के खास शो का हिस्सा बने थे। इसमें वह पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) पर तंज कसते हुए नज़र आ।

Ad

रोमन रेंस ने The Pat McAfee show पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और यहां उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की थी। इनमें से एक चीज पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक को लेकर थी। इसमें उन्होंने पंक का मजाक उड़ाने का प्रयास किया। रोमन ने बेहद सहज तरीके से पंक का मजाक उड़ाया। रोमन रेंस ने पूर्व चैंपियन को लेकर कहा

"मैं उन लोगों में शामिल नहीं हूं जिन्हें पर्वत के शिखर पर पहुंच कर वह नहीं मिलता जिसकी उन्हें उम्मीद थी तो वह बुराई करते हैं, मैं सीएम पंक की तरह नहीं हूं जो वहां पहुंच जाए जहां उन्हें जाना था और वह वैसा ना हो जिसकी उन्हें उम्मीद थी तो वह उसकी चुगली करने लगे। नहीं।"
youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने SmackDown में आकर मचाया धमाल

रोमन रेंस ने The Pat McAfee Show के बाद SmackDown में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस शो में वह मेन इवेंट वाले सैगमेंट का हिस्सा बने थे। इस सैगमेंट के दौरान रेंस ने सैथ रॉलिंस को लेकर बात की थी। उन्होंने कोडी रोड्स को बताया कि कैसे रॉलिंस ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने रोड्स को भी सतर्क रहने की सलाह दी।

रोड्स और रेंस के बीच चली बातचीत ने फैंस का बेहतरीन मनोरंजन किया। यह दोनों खुद को पहले पायदान पर रखे जाने को लेकर बातचीत करते हुए नज़र आए। इसके बाद रोमन रेंस बिना कोडी से हाथ मिलाए रिंग से बाहर चले गए थे।

रोमन ने कोडी रोड्स को धोखा देने का प्रयास किया। यह बात और है कि रोड्स भी रेंस से दो कदम आगे दिखाई दिए। रेंस जहां द ब्लडलाइन के मेंबर्स के साथ आए थे तो वहीं रोड्स के साथ जे उसो और सैथ रॉलिंस मौजूद थे। यह चौंकाने वाला पल देखकर फैंस बेहद खुश हुए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी खुशी का इजहार किया था

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications