Survivor Series 2023: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) के लिए कई जबरदस्त मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इस इवेंट के लिए फैंस बहुत उत्साहित दिख रहे हैं और साफ तौर पर सभी की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। इस शो में कई टॉप रेसलर्स नज़र आएंगे। रैंडी ऑर्टन की भी यहां पर वापसी होने वाली है। इन सभी चीज़ों के बावजूद कुछ ऐसे रेसलर्स हैं, जिनका इस शो को मिस करना एक निराशाजनक चीज़ है। इसलिए इस आर्टिकल में Survivor Series 2023 का हिस्सा नहीं बनने वाले 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें फैंस द्वारा काफी मिस किया जाएगा। 3- WWE Survivor Series 2023 में LA Knight नज़र नहीं आएंगे View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट मौजूदा समय में WWE के सबसे चर्चित बेबीफेस सुपरस्टार हैं। नाइट ने अपने कैरेक्टर और माइक वर्क के कारण फैंस के दिल में जगह बना ली है। नाइट पिछले कई प्रीमियम लाइव इवेंट्स से लगातार नज़र आ रहे हैं। वो जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे बड़े रेसलर्स के साथ रिंग शेयर कर चुके हैं। मेगास्टार के पास शानदार मोमेंटम है लेकिन कंपनी इसका इस्तेमाल नहीं कर रही है। नाइट अभी किसी खास स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं और इसी कारण उन्हें Survivor Series 2023 के लिए बुक नहीं किया गया है। नाइट का यहां किसी भी रेसलर के खिलाफ सिंगल्स मुकाबला फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते। कई फैंस उन्हें मिस करने वाले हैं। 2- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन Logan Paul View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने रे मिस्टीरियो को Crown Jewel 2023 में हराकर टाइटल पर कब्जा किया था। पॉल एक पार्ट-टाइमर हैं और ऐसे में उन्हें टाइटल देकर कंपनी ने बड़ा जोखिम उठाया है। लोगन पॉल के पास अच्छा मोमेंटम था और ऐसे में WWE को उन्हें Survivor Series के लिए बुक करना चाहिए था। लोगन किसी भी टॉप SmackDown स्टार के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करते हुए नज़र आ सकते थे। पॉल के चैंपियन बनने को लेकर चल रही हाइप समय के साथ खत्म होती नज़र आ रही है। अगर पॉल को Survivor Series 2023 के लिए बुक किया जाता, तो शायद इस तरह की स्थिति देखने को नहीं मिलती। साफ तौर पर फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। लोगन को चैंपियन बनने के बाद अब इस टाइटल को लगातार डिफेंड जरूर करना होगा। 1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस बतौर पार्ट-टाइमर नज़र आते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद वो पहले Survivor Series में लड़ते हुए जरूर दिखाई दिए हैं। ट्राइबल चीफ इस साल इवेंट से दूर रहेंगे। देखा जाए तो यह एक निराशाजनक चीज़ है। रोमन ने पिछले कुछ महीनों में काफी कम मौकों पर मैच लड़ा है। Survivor Series असल में 2023 का कंपनी का आखिरी इवेंट है। इसके बाद अगला शो लगभग 2 महीने बाद है। इसी के चलते अगर रोमन Survivor Series का हिस्सा बनते और थोड़े समय के लिए ब्रेक पर चले जाते, तो इससे फैंस को कोई परेशानी नहीं होती। ट्राइबल चीफ कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और ऐसे में उनका टीवी पर कम नज़र आना कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। फैंस उन्हें साफ तौर पर Survivor Series 2023 में मिस करने वाले हैं।