3 तरीके जिनसे WWE Survivor Series 2024 में Roman Reigns के होने वाले WarGames मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE Survivor Series 2024 में होगा खतरनाक मुकाबला (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WarGames Match Possible Finishes: WWE Survivor Series 2024 में ब्लडलाइन WarGames मैच होने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की टीम से होने वाली है। इस मुकाबले को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। एक बात तय है कि मैच आसानी से खत्म नहीं होगा। कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर देखने को मिलेगा। अच्छी बात ये है कि कंपनी ने इनकी राइवलरी को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे ब्लडलाइन WarGames मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 क्या WWE Survivor Series 2024 में द रॉक की वजह से रोमन रेंस को लगेगा झटका?

Ad

Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं। Survivor Series 2024 में उनकी एंट्री की अफवाहें और अटकलें चल रही हैं। ब्लडलाइन WarGames मैच में उनका आना तय लग रहा है।

द ग्रेट वन इस बड़े मुकाबले में आकर रोमन रेंस की टीम का ध्यान भटका सकते हैं। हो सकता है कि वो रेंस के ऊपर अटैक कर दें। इसका फायदा सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को मिल जाएगा और फिर वो आराम से जीत हासिल कर सकते हैं।

#2 WWE Survivor Series 2024 में सैथ रॉलिंस कर सकते हैं असली ब्लडलाइन का काम खराब

Ad

रोमन रेंस की टीम में पिछले हफ्ते सीएम पंक शामिल हो चुके हैं। द उसोज़ और सैमी ज़ेन ने लगातार दो हफ्ते असली ब्लडलाइन में शामिल होने के लिए सैथ रॉलिंस से बात की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आप सभी जानते हैं कि रॉलिंस के रेंस और पंक के साथ तगड़े मतभेद रहे हैं।

फैंस को बहुत जल्द सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की राइवलरी भी देखने को मिलेगी। इसकी शुरूआत Survivor Series 2024 से हो सकती है। रॉलिंस ब्लडलाइन WarGames मैच में आकर पंक के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसका फायदा सोलो सिकोआ की टीम उठाकर मुकाबला अपने नाम कर सकती है। वैसे ऐसा होने की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है।

#1 WWE Survivor Series 2024 में असली ब्लडलाइन की जीत हो सकती है

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच देखने में बहुत मजा आने वाला है। रोमन रेंस और सीएम पंक साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा था। असली ब्लडलाइन का लंबे समय बाद मुकाबले में जलवा देखने को मिलेगा।

WarGames मैच है तो कुछ ना कुछ हरकतें जरूर होंगी। सभी स्टार्स जीत के लिए अपनी हदें पार कर सकते हैं। नई ब्लडलाइन की तरफ से चीटिंग भी देखने को मिल सकती है। काफी बवाल के बाद अंत में असली ब्लडलाइन जीत प्राप्त कर सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications