WWE ने Survivor Series में रे मिस्टीरियो को लेकर किया बड़ा एलान

Enter caption

पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि रे मिस्टीरियो ने WWE के साथ फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और अब वो स्मैकडाउन को अपनी सेवाएं देते हुए नजर आएं। स्मैकडाउन में वापसी करने वाले रे मिस्टीरियो को इस हफ्ते 1000वें एपिसोड में नाकामुरा के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच लड़ना है।

Ad

रैसलिंग इंक की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE ने रे मिस्टीरियो के पीपीवी इवेंट्स में शामिल होने के बारे में घोषणा की है। रिपोर्ट की मानें तो रे मिस्टीरियो साल के बड़े इवेंट में शुमार सर्वाइवर सीरीज़ और TLC का हिस्सा होंगे।

रे मिस्टीरियो इन तारीखों को WWE के अलग-अलग शो में शिकरत करेंगे:

16 अक्टूबर, वॉशिंगटन: स्मैकडाउन 1000

20 अक्टूबर, हार्टफोर्ड: लाइव इवेंट

21 अक्टूबर, बॉस्टन: लाइव इवेंट

22 अक्टूबर, वाइट प्लेंस: लाइव इवेंट

23 अक्टूबर, नीवॉर्क: स्मैकडाउन शो

30 अक्टूबर, अटलांटा: स्मैकडाउन शो

3 नवंबर, कार्डिफ: लाइव इवेंट

4 नवंबर, एबर्डीन: लाइव इवेंट

5 नवंबर, बर्मिंघम: लाइव इवेंट

6 नवंबर, मैनचेस्टर: स्मैकडाउन शो

13 नवंबर, सेंट लुईस: स्मैकडाउन शो

18 नवंबर, लॉस एंजलिस: सर्वाइवर सीरीज़

20 नवंबर, लॉस एंजलिस : स्मैकडाउन शो

20 नवंबर, सिनसिनाटी : स्टारकेड

27 नवंबर, मिनेपोलिस : स्मैकडाउन शो

4 दिसंबर, ऑस्टिन: स्मैकडाउन शो

16 दिसंबर: सैन होज़े: TLC

29 दिसंबर, पिट्सबर्ग: स्मैकडाउन शो

43 साल के 'मास्टर ऑफ 619' रे मिस्टीरियो आखिरी बार 2015 में WWE में दिखाई दिए थे। मिस्टीरियो का WWE करियर बेहद ही शानदार और कामयाबी से भरा रहा है। 2015 में WWE छोड़ने के बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट रैसलिंग सर्किट में काम किया। मिस्टीरियो साल 2018 में ही दो बार WWE रिंग में नजर आ चुके हैं। दोनों ही बार उन्होंने रॉयल रम्बल मैच में शिरकत की और फैंस को एंटरटेन किया।

उन्होंने WWE 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, 1 बार WWE चैंपियनशिप, 1 बार क्रूजरवेट चैंपियनशिप, 2 बार आईसी चैंपियनशिप और 4 बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती। करीब 3 साल बाद कंपनी में लौट रहे रे मिस्टीरियो की नजरें WWE की कोई बैल्ट जीतने पर होंगी।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications