Survivor Series WarGames में WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, चौंकाने वाले अंत के बाद दिग्गज Superstars समेत फैंस के भी उड़े होश

Pankaj
WWE Survivor Series WarGames में सैथ रॉलिंस की हुई हार
WWE Survivor Series WarGames में सैथ रॉलिंस की हुई हार

Austin Theory: WWE Survivor Series WarGames में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अपनी यूएस चैंपियनशिप बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के खिलाफ डिफेंड की। इस मैच में तीनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। फैंस को एक अच्छा मैच यहां पर देखने को मिला। अंत में थ्योरी ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। अब वो WWE के नए यूएस चैंपियन बन गए हैं।

Ad
Ad

लैश्ले और रॉलिंस ने मैच की शुरूआत में ही थ्योरी को रिंग के बाहर फेंक दिया था। इसके बाद लैश्ले का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने अपनी ताकत यहां पर दिखाई और रॉलिंस, थ्योरी पर खूब अटैक किया। कई बार उन्होंने दोनों को पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

थ्योरी इस मैच में बहुत चतुराई दिखा रहे थे लेकिन लैश्ले ने उन्हें मौका नहीं दिया। रिंग के बाहर रॉलिंस ने बॉबी को स्टील स्टेप पर मार दिया था। इसके बाद थ्योरी ने भी लैश्ले और रॉलिंस के ऊपर स्टील स्टेप से हमला कर दिया। बहुत गुस्से में ऑस्टिन यहां पर नज़र आए। उन्होंने दोनों के ऊपर जबरदस्त हमला किया।

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी की हुई चौंकाने वाली जीत

रॉलिंस ने धीरे-धीरे इस मैच में हावी होना शुरू किया। सैथ ने अपने तगड़े मूव्स से दोनों की हालत खराब कर दी। लैश्ले ने सैथ को हर्ट लॉक भी लगाया लेकिन थ्योरी ने बचा लिया। एक समय तो रिंग में कोहराम मच गया था। थ्योरी ने सैथ को रिंग के बाहर भेजा लेकिन लैश्ले ने उनके ऊपर हर्ट लॉक लगा दिया। इसके बाद रॉलिंस ने लैश्ले के ऊपर छलांग लगा दी थी।

लैश्ले ने सैथ और थ्योरी दोनों को हर्ट लॉक लगा दिया था। मैच का अंत बहुत ही शानदार रहा। सैथ ने थ्योरी को अपना फिनिशर लगाया। इस दौरान लैश्ले ने सैथ को स्पीयर लगा दिया। थ्योरी और रॉलिंस नीचे गिर गए। थ्योरी का हाथ रॉलिंस के ऊपर था। रेफरी ने काउंट किया और थ्योरी ने जीत हासिल कर ली। ये देखकर बॉबी लैश्ले को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा था। फैंस भी हैरान इस दौरान रह गए थे। थ्योरी ने अपने करियर में दूसरी बार यूएस चैंपियनशिप हासिल की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications