WWE Survivor Series WarGames के ऐतिहासिक मैच में मची तबाही, Becky Lynch ने 5 रेसलर्स को धराशाई कर टीम को दिलाई जीत

Pankaj
WWE Survivor Series WarGames का पहला मैच रहा शानदार
WWE Survivor Series WarGames का पहला मैच रहा शानदार

Womens WarGames Match: WWE Survivor Series WarGames की शुरूआत विमेंस वॉरगेम्स मुकाबले से हुई। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की टीम का सामना यहां बेली (Bayley) की टीम से हुआ। सभी सुपरस्टार्स ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच का अंत भी रोचक रहा और बैकी लिंच (Becky Lynch) ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में बियांका की टीम ने शानदार जीत हासिल की।

Ad
Ad

बेली की टीम में रिया रिप्ली, इयो स्काई, डकोटा काई और निकी क्रॉस थी। वहीं बियांका की टीम में एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, ओस्का और मिया यिम थी। मैच की शुरूआत बियांका ब्लेयर और डकोटा काई ने की। दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। मैच के पांच मिनट बाद इयो स्काई ने एंट्री की। इसके बाद काई और इयो ने मिलकर बियांका की हालत खराब कर दी।

इसके बाद बियांका की टीम से ओस्का ने एंट्री की थी। उन्होंने आते ही इयो और काई पर अटैक किया। खासतौर पर उन्होंने इयो को रिंग में धराशाई कर दिया। बेली की टीम से इसके बाद निकी क्रॉस ने एंट्री की थी। उन्होंने आते ही रिंग में कैंडो स्टिक डाल दिए। उन्होंने ब्लेयर और ओस्का पर हमला किया। इसके बाद एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की। उन्होंने इयो, निकी और काई को जबरदस्त किक लगाई। इस बीच क्रॉस ने केज के टॉप से छलांग लगाकर सभी को गिरा दिया।

कप्तान बेली की भी एंट्री इसके बाद हुई। उन्होंने आते ही कुछ लैडर्स और टेबल्स को निकालकर रिंग में डाल दिए। डैमेज कंट्रोल की टीम इसके बाद बियांका की टीम पर हावी हो गई थी। ब्लेयर की टीम से मिया यिम ने एंट्री की। उन्होंने रिंग में सबसे पहले ड्रम डाल दिए। उन्होंने बेली की टीम पर जबरदस्त अटैक कर मैच में कंट्रोल पा लिया था।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का धमाकेदार प्रदर्शन

बेली की टीम से अंत में रिया रिप्ली ने एंट्री की। वहीं बियांका की टीम से बैकी लिंच ने एंट्री की। इसके बाद असली वॉरगेम्स की शुरूआत हुई थी। लिंच ने यहां बवाल मचा दिया था। उन्होंने बेली की टीम को पूरी तरह धराशाई कर दिया। हालांकि रिया ने बैकी के ऊपर मूव लगा दिया था।

ओस्का ने रिप्ली की आंख में ग्रीन मिस्ट डाल दिया था। इसके बाद बहुत मजा इस मैच में आया। कई हथियारों का इस्तेमाल हुआ। बियांका और बैकी ने अंत में पूरा कंट्रोल मैच में पाया। लिंच ने केज के ऊपर से टेबल के ऊपर पड़े इयो और काई के ऊपर छलांग लगा दी। इसके बाद लिंच ने दोनों को पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। बहुत ही धमाकेदार अंत इस मैच का रहा। बियांका की टीम को आखिरकार जीत मिली।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications