The Bloodline: WWE Survivor Series WarGames में द ब्लडलाइन (The Bloodline) और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स (The Brawling Brutes) के बीच शानदार वॉरगेम्स मैच हुआ। मुकाबले में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच का अंत जबरदस्त अंदाज में हुआ। द ब्लडलाइन ने शानदार जीत हासिल की। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Sami Zayn proves his allegiance. THE BLOOD STANDS TALL! The Bloodline defeats The Brawling Brutes in the first-ever Men's #SurvivorSeries #WarGames match.#SurvivorSeries @WWERomanReigns @HeymanHustle @SamiZayn @WWEUsos @WWESoloSikoa146Sami Zayn proves his allegiance. THE BLOOD STANDS TALL! The Bloodline defeats The Brawling Brutes in the first-ever Men's #SurvivorSeries #WarGames match.#SurvivorSeries @WWERomanReigns @HeymanHustle @SamiZayn @WWEUsos @WWESoloSikoa https://t.co/rVLv1X4FQiद ब्लडलाइन में रोमन रेंस, द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ थे। इसके अलावा द ब्रॉलिंग ब्रूट्स में शेमस, रिज हॉलैंड, बुच, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस थे। मैच की शुरूआत जे उसो और बुच ने की। इसके बाद ब्रॉलिंग ब्रूट्स के रिज हॉलैंड आए। बुच और रिज ने मिलकर जे की हालत खराब की। इसके बाद एक अलग नज़ारा देखने को मिला। जिमी उसो रिंग में जाने वाले थे लेकिन रेंस ने उन्हें रोक दिया। रेंस ने सैमी ज़ेन को जाने के लिए कह दिया। आप सभी को पता है कि सैमी और जे के बीच चीजें सही नहीं चल रही है। मुकाबले से पहले भी रोमन रेंस ने दोनों को समझाया था। WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने निभाया शानदार रोलखैर सैमी ने आते ही रिज और बुच के ऊपर अटैक किया। जे और सैमी के बीच यहां भी अनबन देखने को मिल रही थी। मैकइंटायर ने इसके बाद एंट्री की। उन्होंने आकर सैमी और जे की हालत खराब कर दी। लगातार उन्होंने अपने मूव्स लगाए। जिमी ने इसके बाद आकर टेबल्स रिंग में डाल दी। इस दौरान जे और सैमी ने एक-दूसरे को धक्का दे दिया। ब्रॉलिंग ब्रूट्स से इसके बाद केविन ओवेंस आए। ओवेंस ने स्टील चेयर से द उसोज़ के ऊपर हमला किया। केविन ने जिमी को टेबल के ऊपर पटक दिया था। द ब्लडलाइन की तरफ से इसके बाद सोलो सिकोआ आए। सोलो ने बुच और रिज की हालत खराब कर दी थी। सिकोआ ने ओवेंस को भी पटक दिया। उन्होंने मैकइंटायर को भी किक मारकर गिरा दिया। ब्रॉलिंग ब्रूट्स की तरफ से अंतिम स्थान पर शेमस ने एंट्री की। शेमस ने आते ही सभी को क्लोज़लाइन मारने शुरू कर दिए थे। मैच में अब धीरे-धीरे ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने हावी होना शुरू कर दिया था। द ब्लडलाइन की तरफ से अंत में रिंग में रोमन रेंस आए। रेंस के रिंग में आते ही घमासान शुरू हो गया था। रेंस ने सभी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने शेमस को सुपरमैन पंच दे दिया था। शेमस को रेंस ने स्पीयर भी दिया। इस बीच जे ने सैमी ज़ेन को किक मार दी। हालांकि वो गलती से लग गया था। द उसोज़ ने इसके बाद बुच और रिड के ऊपर हमला किया। रेंस ने आकर रिज को टेबल के ऊपर स्पीयर लगा दिया था। सिकोआ ने भी टेबल के ऊपर मैकइंटायर को पटक दिया। केविन ने इसके बाद सोलो को स्टनर दे दिया था।केविन और रेंस का पंगा भी रिंग में देखने को मिला। रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच लगा दिया था। ओवेंस ने भी उन्हें जवाब दिया और स्टनर लगा दिया। इस दौरान सैमी ने आकर रेफरी को पकड़ लिया। सैमी ने इसके बाद केविन को लो ब्लो दे दिया। ये बहुत ही मजेदार पल था। ओवेंस को उन्होंने किक भी मार दी। जे ने इसके बाद टॉप रोप से स्पलैश मारकर पिन कर दिया। इस तरह द ब्लडलाइन की जीत हो गई। सैमी ने इस मैच में द ब्लडलाइन के प्रति अपनी वफादारी दिखाई। रोमन और द उसोज़ ने सैमी को गले लगाया। इस दौरान सैमी की आंखों में आंसू आ गए थे। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_How's that for loyalty? #SurvivorSeries #WWE357How's that for loyalty? #SurvivorSeries #WWE https://t.co/WVKc7JyFmWWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।