WWE में आज ही के दिन Roman Reigns ने किया था ऐतिहासिक ऐलान, दिग्गज की Bloodline में हुई थी धमाकेदार एंट्री

WWE, Roman Reigns, The Rock, Bloodline,
द रॉक अभी भी रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ मानते हैं (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Historic Announcement: ब्लडलाइन WWE इतिहास के महानतम ग्रुप्स की लिस्ट में जगह बना चुका है। इस फैक्शन के लीडर रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं और उन्होंने पिछले साल आज ही के दिन ऐतिहासिक ऐलान करते हुए ब्लडलाइन में दिग्गज की धमाकेदार एंट्री का ऐलान किया था। बता दें, रोमन ने Payback 2020 में हील के रूप में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन के साथ मिलकर ब्लडलाइन फैक्शन तैयार किया था। आगे चलकर द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ इस ग्रुप का हिस्सा बने थे।

Ad

बता दें, सोलो ने रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारकर ब्रेक पर जाने के बाद ब्लडलाइन को दो हिस्सों में तोड़ते हुए अपने ग्रुप में टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू को शामिल किया था। द रॉक पिछले साल WrestleMania में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ना चाहते थे। हालांकि, कोडी रोड्स ने रोमन को WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच की चुनौती देते हुए उनके इरादों पर पानी फेर दिया था। इस वजह से रॉक-रोमन साथ आ गए थे। इसके बाद 16 फरवरी को SmackDown में ब्लडलाइन का स्पेशल सैगमेंट देखने को मिला था।

रेंस ने इस सैगमेंट के दौरान द रॉक के ब्लडलाइन मेंबर बनने का ऐतिहासिक ऐलान किया था। जल्द ही रॉक भी इस सैगमेंट का हिस्सा बन गए थे। उन्होंने रिंग में आने के बाद कोडी रोड्स की धज्जियां उड़ाते हुए फैंस पर तंज कसा था। साथ ही, फाइनल बॉस ने WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में कोडी रोड्स की हार का कारण बनने की बात कही थी। बता दें, द रॉक मुकाबले के दौरान रोड्स को हराने की पूरी कोशिश की थी लेकिन फिर भी कोडी ने रोमन रेंस को हराकर उनकी बादशाहत का अंत कर दिया था।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज द रॉक ने Raw Netflix प्रीमियर पर रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया था

द रॉक ने सबसे पहले 1 मार्च 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया था। हालांकि, रॉक ने रोमन की मांग पर ऐसा किया था। याद दिला दें, रेंस ने इस साल Raw के Netflix प्रीमियर पर हुए ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हराते हुए अपना उला फाला वापस लिया था। इसके बाद द रॉक की रिंग में एंट्री देखने को मिली थी। बता दें, रॉक ने रिंग में आने के बाद रोमन रेंस को उला फाला पहनाते हुए उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया था। फैंस फाइनल बॉस के इस कदम से बिल्कुल हैरान रह गए थे क्योंकि उन्हें लगा था कि दिग्गज, रोमन को धोखा देने वाले हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications