WWE TLC 2020 की शुरुआत ड्रू मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए हुए टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स मैच के साथ हुई। इस मैच के दौरान द मिज ने अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को कैशइन किया, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और अंत में ड्रू मैकइंटायर ने अपनी WWE चैंपियनशिप को जबरदस्त मुकाबले में एक बार फिर हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें: WWE TLC रिजल्ट्स- 20 दिसंबर 2020मुकाबले की शुरुआत से ही एजे स्टाइल्स ने मैकइंटायर के पैर पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही चैंपियन ने पलटवार किया और स्टाइल्स के ऊपर अपना दबदबा बनाया। बहुत ही जल्द मैकइंटायर ने लैडर को सैट किया और जिससे पहले वो चैंपियनशिप को हासिल करते एजे स्टाइल्स ने फिर से मैकइंटायर पर अटैक कर दिया। एजे स्टाइल्स ने मैकइंटायर के पैर को पहले लैडर और फिर स्टील चेयर में फंसाते हुए उनको लेगलॉक दिया और इस समय मैकइंटायर काफी दर्द में नजर आ रहे थे। हालांकि ड्रू मैकइंटायर ने हिम्मत नहीं छोड़ी और वापसी का भरपूर प्रयास किया। मैच में एक समय ऐसा भी आया जब स्टाइल्स ने मैकइंटायर को फिनोमिनल फोरआर्म दिया और फिर लैडर को सैट करते हुए चैंपियनशिप को हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन मैकइंटायर ने स्टाइल्स को रिंग के बाहर पड़े टेबल पर पटक दिया। Right in front of @TheGiantOmos, @DMcIntyreWWE is making a statement to start this match. #WWETLC pic.twitter.com/Hb11E3tle2— WWE Universe (@WWEUniverse) December 21, 2020द मिज ने WWE TLC में कैशइन किया अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट इसके बाद ड्रू मैकइंटायर लैडर पर चढ़ते हुए WWE चैंपियनशिप को हासिल करने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी वक्त द मिज औऱ जॉन मॉरिसन की एंट्री हुई। मिज ने मैकइंटायर पर अटैक किया और उन्हें टेबल पर पटक दिया। इसी वक्त द मिज ने अपना कॉन्ट्रैक्ट को कैशइन कर दिया और यह एक ट्रिपल थ्रेट मैच बन गया। THEY'RE HERE!@mikethemiz and @TheRealMorrison are on the scene! #WWETLC pic.twitter.com/eKzT0OxiOv— WWE (@WWE) December 21, 2020मिज लैडर पर चढ़ते हुए WWE चैंपियनशिप को हासिल करने लगे, लेकिन तभी एजे स्टाइल्स के साथी ओमोस ने आकर मिज को रिंग के बाहर टेबल पर पटक दिया। अधर जॉन मॉरिसन ने ओमोस पर चेयर से अटैक करना चाहा, लेकिन वो फेल हुए। इसके बाद मॉरिसन वहां से भाग गए और ओमोस भी उनके पीछे चले गए। Not human.#WWETLC @TheGiantOmos pic.twitter.com/9qfGRxqiC7— WWE (@WWE) December 21, 2020इसके बाद रिंग में एजे स्टाइल्स और ड्रू मैकइंटायर दोनों एक ही लैडर पर थे, तभी द मिज ने दूसरी लैडर को सैट किया है और चैंपियनशिप को हासिल करना चाहा, लेकिन तीनों ही सुपरस्टार्स इसमें कामयाब नहीं हो पा रहे थे। मैकइंटायर लैडर से गिर गए, तभी ऐसा लग रहा था कि स्टाइल्स या फिर मिज चैंपियनशिप को हासिल कर लेंगे। हालांकि इसी मौके पर मैकइंटायर ने लैडर को गिरा दिया, जिससे दोनों सुपरस्टार्स गिर गए। मैकइंटायर ने रिंग में द मिज को क्लेमोर किक लगाई और फिर लैडर पर चढ़ते हुए WWE चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया। Seize the moment, and stay in it.A fitting end to @DMcIntyreWWE's final pay-per-view match of 2020! #WWETLC pic.twitter.com/dcN3fFTr0a— WWE (@WWE) December 21, 2020