WWE में 41 साल बाद Vince McMahon की 'सत्ता' का हुआ अंत, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में नए युग की हुई शुरूआत 

Pankaj
WWE को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
WWE को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

WWE: फैंस के लिए यह एक बड़ा क्षण है क्योंकि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का WWE से नियंत्रण अब खत्म हो गया है। विंस मैकमैहन ने 1982 में अपने पिता से WWE को खरीदा था और पिछले 4 दशकों में इसे विश्व की सबसे बड़ी कंपनी बनाया। हालांकि 41 साल बाद उनकी सत्ता का अंत हो गया है और आखिरकार Endeavor के साथ WWE का मर्ज पूरा हो गया है।

Ad

ट्रिपल एच, विंस मैकमैहन और कई दिग्गजों की मौजूदगी में WWE और UFC का मर्ज देखने को मिला। इस बीच कस्टम चैंपियनशिप बेल्ट को भी लॉन्च किया गया। इस बीच डेनियल कॉर्मियर, बियांका ब्लेयर जैसे स्टार्स भी मौजूद थे। डैना वाईट, निक खान भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे।

Ad

आपको बता दें अब एंडेवर कंपनी के पास WWE का 51% हिस्सा होगा, जिसमें WWE के शेयरधारकों के पास 49% हिस्सा होगा। जैसा कि बताया गया है, एंडेवर के सीईओ अरी इमानुएल TKO के मुख्य कार्यकारी बन गए हैं। विंस मैकमैहन कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे और इस डील पर पूरी तरह सहमित बन गई है। TKO के अंडर WWE और UFC दोनों कंपनी आने वाली है और निश्चित ही स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में नए युग की शुरूआत हो गई है।

आपको बता दें अप्रैल में एंडेवर कंपनी (जिनके पास UFC की कमान है।) ने ये कंफर्म कर लिया था कि उन्होंने WWE को खरीद लिया है। साथ ही यह कहा गया था कि WWE का 51 प्रतिशत हिस्सा एंडेवर के पास रहेगा और WWE के पास 49 प्रतिशत शेयर रहेंगे। यह बात खुद विंस मैकमैहन ने बताई थी।

WWE और UFC के मर्जर के बाद ऑफिशियल प्रेस रिलीज में क्या कहा गया?

एंडेवर और टीकेओ के सीईओ एरी एमानुएल ने इस ग्रुप को एंटरटेनमेंट के लिहाज से UFC और WWE के लिए एक रोमांचक नया अध्याय बताया है। जबकि WWE के कार्यकारी अध्यक्ष विंस मैकमैहन ने कहा कि WWE टीकेओ के हिस्से के रूप में फ्यूचर में सफलता हासिल करने के लिए तैयार है। पहले से सहमत शर्तों के अनुसार, एंडेवर के पास TKO में 51 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी होगी, और मौजूदा WWE शेयरधारकों के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Ad

आपको बता दें डैना वाइट UFC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बन जाएंगे, लॉरेंस एपस्टीन UFC के चीफ एग्सक्यूटिव ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका बरकरार रखेंगे। WWE की ओर से, निक खान कंपनी के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications