CM Punk: सीएम पंक (CM Punk) ने WWE Survivor Series WarGames 2023 में वापसी के बाद इस हफ्ते रॉ (Raw) में अपना पहला प्रोमो कट किया था। फैंस ने उनके प्रोमो को काफी इंजॉय किया, लेकिन कंपनी में पूर्व हेड राइटर रहे विंस रूसो (Vince Russo) ने इस प्रोमो की जमकर आलोचना की है।Legion of Raw पॉडकास्ट पर विंस रूसो ने कहा कि CM Punk के प्रोमो में फैंस की कुछ ज्यादा ही चापलूसी करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा:"इस प्रोमो को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे फैंस की चापलूसी करते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें अपने शादी के दिन बर्खास्त किया गया था, उस बात का जिक्र किया जाना चाहिए था।"रूसो ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि पंक को अपने प्रोमो के आखिरी वाक्यों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जहां उन्होंने पैसा कमाने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा:"उन्होंने अंत में कहा था कि वो यहां दोस्त बनाने नहीं बल्कि पैसा कमाने आए हैं। उनका प्रोमो इसी बात पर आधारित होना चाहिए था। उन्हें कहना चाहिए था कि, 'क्या आप सबको पता है कि मुझे मेरी शादी के दिन बर्खास्त किया गया था?' उनके प्रोमो में इस बात का जिक्र होना चाहिए था।" View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज के अनुसार Raw में CM Punk को मौजूदा चैंपियन को कन्फ्रंट करना चाहिए थाWWE Survivor Series 2023 में CM Punk की वापसी के बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पंक की वापसी के कारण सैथ रॉलिंस बहुत गुस्से में दिखाई दे रहे थे। वहीं Raw में अपने प्रोमो के दौरान मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने पंक को एक पाखंडी भी कहा था।उसी पॉडकास्ट पर विंस रूसो ने WWE की खराब बुकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि खुद को पाखंडी कहे जाने पर सीएम पंक को बाहर आना चाहिए था। रूसो ने कहा:"WWE ने एक बार फिर एक खास लम्हे को मिस कर दिया। अगर सैथ रॉलिंस बीच रिंग में खड़े होकर सीएम पंक को पाखंडी कह रहे हैं तो पंक को बाहर आना चाहिए था। यही सबसे बड़ी समस्या है। अगर कंपनी उनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाना चाहती है तो पंक को बाहर आने के लिए बुक करना चाहिए था।"