'धीरे-धीरे क्राउड को खो रहे हैं'- WWE दिग्गज ने Seth Rollins और 25 साल के हील रेसलर पर निकाला अपना गुस्सा

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया आई सामने
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया आई सामने

Seth Rollins: WWE दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि इन दोनों को क्राउड को लुभाने और टीवी पर अपने सैगमेंट के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

Ad

डॉमिनिक इस समय हील के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। वहीं रोस्टर में सैथ रॉलिंस सबसे प्रिय परफॉर्मर है। दोनों के कैरेक्टर बहुत अलग है। हालांकि क्राउड द्वारा दोनों को अच्छा रिएक्शन मिलता है। डॉमिनिक को फैंस शानदार अंदाज में बू करते हैं। रॉलिंस को चीयर किया जाता है।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,

कुछ चीजें टीवी के लिए सही नहीं है। अगर डॉमिनिक मिस्टीरियो उस हीट को एक बार हासिल करना चाहते हैं, तो ये बहुत अच्छा है। दो बार? शायद। तीसरी बार आपको शो चालू करना होगा। कुछ इस तरह का हाल सैथ रॉलिंस का भी है। ठीक है उनके आने पर फैंस साथ में गाना गाते हैं? महान। मैच के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिलता है। ठीक है। इससे ज्यादा कुछ भी, मैं आपको बता रहा हूं। आप अपने लिए आगे क्राउड कम करने जा रहे हैं। टीवी पर इससे बहुत नुकसान होता है।

youtube-cover
Ad

ये बात तो तय है कि फ्यूचर में कंपनी द्वारा डॉमिनिक मिस्टीरियो को अच्छा पुश दिया जाएगा। इस बात के संकेत मिल चुके हैं। अभी तक फिन बैलर, रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का उन्हें अच्छा साथ मिला। अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी रही।

WWE Night of Champions में Seth Rollins का होगा बड़ा मैच

Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। सैथ रॉलिंस के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होगा। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा। रॉलिंस ने Raw में मुकाबले लड़कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं एजे स्टाइल्स ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में धमाकेदार मैच लड़कर फाइनल में एंट्री की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications