"मैं इस बात पर कभी भरोसा नहीं कर सकता हूं कि Vince McMahon ने रिटायरमेंट ले लिया"- WWE दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान सामने आया

Vince McMahon: दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने कुछ दिन पहले WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। विंस मैकमैहन ने अचानक ये फैसला लिया था। इसके बाद पूरा रेसलिंग जगत चौंक गया था। WWE दिग्गज विंस रूसो ने अब उनके रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विंस मैकमैहन के ऊपर एक महीने पहले कड़े आरोप भी लगे थे। शायद इस वजह से भी उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लिया।

Ad

WWE दिग्गज विंस रूसो ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

सवाल और जवाब सेशन के दौरान विंस रूसो ने विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,

मैं इस बात पर कभी भरोसा नहीं कर सकता हूं कि विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया। मुझे कोई चिंता नहीं है कि मेरी इस बात पर कौन क्या बोलेगा। WWE की चीजों में अब विंस मैकमैहन का हाथ नहीं रहेगा। वो रिटायर हो चुके हैं और वो अब क्या कर रहे हैं। विंस मैकमैहन अब पूरे दिन क्या करते होंगे? ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं उनके साथ काम कर चुका हूं। विंस किस तरह काम करते हैं मुझे अच्छे से पता है। मुझे पता है कि उनके लिए रेसलिंग क्या है। जिन लोगों ने उनके साथ काम नहीं किया है वो इस बात को सच मानेंगे। मैंने उनके साथ काम किया है तो मुझे पता है कि उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया है। WWE को अब खुद भरोसा दिलाना पड़ेगा की सच में विंस ने रिटायरमेंट ले लिया है। तब मैं भी इस बात को मान सकता हूं।

youtube-cover
Ad

वैसे विंस रूसो की बात कुछ हद तक सही है। विंस मैकमैहन को लेकर इस तरह का बयान बहुत लोग दे चुके हैं। हालांकि इस समय WWE की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई है लेकिन विंस मैकमैहन का भी कहीं ना कहीं रोल जरूर होगा। आने वाले समय में कई चीजें विंस मैकमैहन को लेकर क्लियर हो जाएंगी। इस बारे में खुद फैंस जानना चाहते हैं। ट्रिपल एच के आने के बाद WWE में बदलाव होने अब शुरू हो गए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications