WWE के पूर्व मैनेजर डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने बताया है कि कैसे विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने द शील्ड (The Shield) को पुश दिया था और उन्होंने अन्य सभी सुपरस्टार्स से ऊपर रखा था। मैंटेल स्पोर्ट्सकीड़ा रेसलिंग स्मैक टॉक के एपिसोड में स्मैकडाउन (Smackdown) के हालिया एपिसोड का रिव्यू करने के लिए आए थे।मैंटेल ने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि मैकमैहन को रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज (जॉन मोक्सली) की तिकड़ी काफी ज्यादा पसंद थी।उन्होंने कहा, "जब मैं वहां स्वैगर के साथ था तब द शील्ड की शुरुआत हो रही थी। विंस को वे पसंद थे। उन्होंने उन लोगों को सभी से आगे रखा था और वे इसी कारण काफी सफल रहे। ऐसा नहीं था के वे बाकी लोगों से काफी अच्छे थे। विंस ने उन्हें ऐसे ही देखा जैसा कि एक प्रमोटर को देखना चाहिए था। यदि आप इतना अधिक समय और एनर्जी लगाते हैं तो फिर आपको इसमें कमाई भी दिखती है।"मैंटेल ने आगे कहा, विंस ने उन्हें लगातार पुश करना जारी रखा और उन्होंने विंस को सही साबित भी किया। जाहिर तौर पर उन्होंने मोक्सली को कंपनी के बाहर भी पुश किया और आज के समय में वह दूसरी जगह अच्छा काम कर रहे हैं। आप देख रहे हैं कि रोमन और रॉलिंस भी कहां पहुंच चुके हैं।WWE में लगभग एक दशक पहले हुआ था द शील्ड का डेब्यूDarpan Davne@darpan_davne@WWEonFOX @WWE 2012 when the shield debut @WWERomanReigns @JonMoxley @WWERollins 6:43 PM · Jan 9, 2022@WWEonFOX @WWE 2012 when the shield debut @WWERomanReigns @JonMoxley @WWERollins 🔥♠️ https://t.co/uG8DKGayhFरोमन, एंब्रोज और रॉलिंस ने नवंबर 2012 में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। Survivor Series में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में WWE चैंपियनशिप में तीनों ने अपना दम दिखाया था। द हाउंड्स ऑफ जस्टिस ने मैच में दखल देते हुए सीएम पंक को WWE चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद की थी। इसी कारण पंक ने ऐतिहासिक 434 दिनों तक टाइटल अपने पास रखा था। काफी तेजी के साथ ये तिकड़ी WWE की सबसे दबदबे वाली फैक्शन बन चुकी थी। उन्होंने द वायट फैमिली और एवोल्यूशन को भी मात दी थी।आपको बता दें कि इस समय रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं और वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ फिउड में शामिल हैं। दूसरी तरफ डीन एंब्रोज कई साल पहले WWE को छोड़ चुके हैं और AEW का हिस्सा बने हुए हैं।