Roman Reigns: WWE दिग्गज वेड बैरेट ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बैरेट ने कहा कि WWE क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) में रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट चुरा लिया। WWE Clash at The Castle में रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। WWE ने 30 साल बाद यूके में किसी इवेंट का आयोजन किया था। लगा था कि मैकइंटायर यहां जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस ने अंत में बाजी मार ली।WWE दिग्गज वेड बैरेट की खास प्रतिक्रिया सामने आईपिछले दो साल से रोमन रेंस ने WWE में अपनी धाक जमा कर रखी है। रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन ने हमेशा उनका साथ दिया और चैंपियनशिप को बनाए रखने में मदद की। रेंस का सबसे बड़ा टेस्ट यूके में मैकइंटायर के खिलाफ था। दोनों के बीच मुकाबला अच्छा हुआ। एक समय लगा कि रोमन रेंस हार जाएंगे लेकिन उनके कजिन भाई ने अंत में आकर उन्हें बचा लिया।WWE@WWEIt's @WWESoloSIkoa!!!#WWECastle99771758It's @WWESoloSIkoa!!!#WWECastle https://t.co/GFEnDvgk8UWWE Twitter Spaces पर बात करते हुए पांच बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन वेड बैरेट ने कहा,मैं बहुत निराश हूं क्योंकि इस मैच का बिल्ड-अप सही से नहीं हुआ। पूरी स्टोरीलाइन में मेरे दिमाग में ये ही चल रहा था कि मैकइंटायर रोमन रेंस को हरा नहीं सकते हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में मेरे दिमाग में कुछ और ख्याल आया था। ये एक तरह के मेरे इमोशन थे। मैंने अपने दिमाग को शांत किया और सुनना बंद किया। मैंने अपने दिल की सुनी। मैं चाहता था कि मैकइंटायर यहां पर जीते। मैं चाहता था कि यूके क्राउड के बीच उन्हें मोमेंट मिले। सभी के लिए ये ऑइकॉनिक मोमेंट होता लेकिन रोमन रेंस ने वो किया जो हमेशा करते आए है। रोमन रेंस ने अंत में मैकइंटायर के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट चुरा लिया।WWE@WWEtwitter.com/i/spaces/1YpKk…60490twitter.com/i/spaces/1YpKk…वैसे अगर मैकइंटायर जीत जाते तो फैंस को मजा आ जाता। सभी चाहते थे कि इस बार मैकइंटायर की जीत होनी चाहिए थी। रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच अब स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी या नहीं ये देखने वाली बात है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।