Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है, जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) बड़े आकर्षण का केंद्र बने होंगे क्योंकि उन्हें इवेंट में अपने भाई, जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना होगा। अब दिग्गज रेसलर टॉमी ड्रीमर (Tommy Dreamer) ने इस मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।Busted Open Radio पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर टॉमी ड्रीमर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस मैच में द रॉक वापसी कर Roman Reigns पर रॉक बॉटम लगा सकते हैं। ड्रीमर ने कहा कि इस सैगमेंट के जरिए भविष्य में रोमन रेंस vs द रॉक मैच की नींव रखी जा सकेगी।उन्होंने कहा:"ये अगर उनका समय है तो उन्हें वापस बुलाना ही होगा। मैं नहीं जानता कि अनोआ'ई फैमिली के मेंबर द रॉक अभी क्या सोच रहे होंगे। वो वापसी करते हुए रोमन पर रॉक बॉटम लगा सकते हैं और अगले ही पल जे उसो स्प्लैश लगाने के बाद नए चैंपियन बनेंगे। जे नए चैंपियन बन चुके होंगे, वहीं रोमन और रॉक के बीच नॉन-टाइटल फिउड चलेगी। इससे आप एक नई कहानी की शुरुआत कर सकते हैं।"Roman Reigns@WWERomanReignsTRIBAL COMBAT #SummerSlam pic.twitter.com/TxLMg00Typ181062434TRIBAL COMBAT #SummerSlam pic.twitter.com/TxLMg00TypRoman Reigns ने WWE WrestleMania 39 के बाद से अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया हैकुछ समय पहले द ब्लडलाइन के अंदर फूट पड़ी थी और अब ये ग्रुप पूरी तरह टूट चुका है। ग्रुप के अंदर समस्याएं बढ़ने के बावजूद Roman Reigns ने चैंपियन के रूप में अपने डॉमिनेंट रन को जारी रखा है। उनका आखिरी टाइटल डिफेंस WrestleMania 39 में आया था, जहां उन्होंने कोडी रोड्स पर जीत हासिल की थी, लेकिन उस समय द ब्लडलाइन एकजुट होकर रोमन का साथ दे रहा था।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns has surpassed 100 days without a title defense pic.twitter.com/8hberACNI813995798Roman Reigns has surpassed 100 days without a title defense pic.twitter.com/8hberACNI8ये बात आपको चौंका सकती है कि पिछले 100 से भी अधिक दिनों से रोमन रेंस ने अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो जे उसो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं। इसी मैच में उनका ट्राइबल चीफ का पद भी दांव पर लगा होगा। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या Money in the Bank की तरह SummerSlam में भी जे उसो इतिहास रच पाएंगे।