WWE Raw के धमाकेदार मेन इवेंट को लेकर रेसलिंग दिग्गज की आई प्रतिक्रिया, Roman Reigns के भाई की हार को लेकर कही बड़ी बात

Ujjaval
WWE Raw में जे उसो का तगड़ा प्रदर्शन किया
WWE Raw में जे उसो का तगड़ा प्रदर्शन किया

Seth Rollins vs Jey Uso: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और जे उसो (Jey Uso) के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला जबरदस्त रहा और यहां जे उसो ने अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया। सैथ रॉलिंस ने जीत दर्ज की और टाइटल रिटेन रखा। रेसलिंग दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) के अनुसार जे उसो को हार से नुकसान नहीं होगा।

Ad

Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw पॉडकास्ट पर पूर्व WWE राइटर विंस रूसो नज़र आए। उन्होंने बताया कि जे उसो vs सैथ रॉलिंस चैंपियनशिप मैच का फिनिश उन्हें उतना पसंद नहीं आया। रूसो ने कंपनी में सालों तक काम किया है और उन्होंने उसी अनुभव के हिसाब से बताया कि हार से जे उसो को नुकसान नहीं होगा। उनके अनुसार मैच अच्छा था और इसी के चलते उसो को फायदा ही होगा। उन्होंने कहा,

"मुझे और आपको इस कंपनी के बारे में काफी अच्छे से पता है। जे उसो को इस हार से कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि उनका (जे उसो vs सैथ रॉलिंस) मैच काफी ज्यादा अच्छा रहा। इसी के चलते हार का जे उसो पर किसी भी तरह से असर नहीं होगा। आपको पता है कि यही बात है।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE Raw में Jey Uso और Seth Rollins पर हुआ हमला

WWE Raw के एपिसोड में जे उसो और सैथ रॉलिंस के बीच मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से बढ़िया रहा। दोनों ने अपने कई खास मूव्स का उपयोग लगातार किया और नियरफॉल्स भी देखने को मिले। अंत में सैथ रॉलिंस ने जे उसो के स्पीयर को पेडिग्री में बदल दिया। उन्होंने इसके बाद रोमन रेंस के भाई पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

सैथ रॉलिंस ने चैंपियनशिप को रिटेन करने के बाद जीत सेलिब्रेट की। इसी बीच उन्होंने जे उसो को खड़ा किया और उनके प्रति सम्मान जताया। जे उसो इसके बाद अनाउंसर्स एरिया में चले गए और अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर उनपर क्लेमोर किक लगाई। सैथ ने मैकइंटायर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। स्कॉटिश स्टार ने जे को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications