भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को इस बार 59 साल के वर्जिल (Virgil) ने ड्रीम मैच के लिए चुनौती दे दी है। खली का WWE रन बहुत ही जबरदस्त रहा है। इस साल खली को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। खली ने WWE में वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम एक बार किया था। कई दिग्गजों के साथ जबरदस्त राइवलरी खली की रही थी। WWE में द ग्रेट खली ने बहुत नाम कमायारेसलिंग की दुनिया में वर्जिल का भी बहुत बड़ा नाम हैं। वर्जिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से खली को लेकर शानदार पोस्ट किया। 59 साल की उम्र में भी खली से लड़ने के लिए पूरी तरह वर्जिल तैयार हैं। वर्जिल ने फोटोशॉप वाला मैच कार्ड पोस्ट किया और उन्होंने खली को भी इसमें रखा। इसके जरिए खली को वर्जिल ने ड्रीम मैच के लिए चुनौती पेश कर दी। वर्जिल ने शानदार कैप्शन भी इस दौरान पोस्ट पर लिखा। View this post on Instagram A post shared by Soul Train Jones aka VIRGIL (@realvirgil)वर्जिल चाहते हैं कि खली के साथ उनका पंजाबी प्रिजन मैच होना चाहिए। वैसे देखा जाए तो ये मैच अब होना काफी मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। साल 2006 से 2014 तक WWE रन खली का बहुत अच्छा था। अंडरटेकर, जॉन सीना और बतिस्ता जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। इसके बाद खली कम ही WWE में नजर आए। खली ने अपने डेब्यू मैच में अंडरटेकर को चुनौती दे दी थी।अगर ये ड्रीम मैच होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। बिजनेस के लिहाज से भी ये मैच जबरदस्त होगा। खली अब शायद ही कभी WWE रिंग में फाइट के लिए नजर आएंगे। अगर खली ने रिंग में एंट्री की तो फिर ये मैच हो सकता है। WWE हमेशा पुराने रेसलर्स की दोबारा रिंग में एंट्री पर विश्वास रखता है। शायद ये चीज़ भी फ्यूचर में देखने को मिल सकती है। फैंस भी चाहेंगे कि ये ड्रीम मैच WWE रिंग में हो। वर्जिल ने तो खली को लेकर अपनी बात रख दी है। शायद खली भी इसका जवाब आने वाले समय में दे सकते हैं।