Rhea Ripley: WWE Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने इस बार बहुत बवाल मचाया। उनका मैच लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के साथ तय किया गया था लेकिन यह मुकाबला नहीं हो पाया। रिप्ली ने पहले ही मॉर्गन की बुरी हालत कर दी। दरअसल रिप्ली और लिव के बीच पिछले हफ्ते भी बवाल देखने को मिला था। इस हफ्ते लगा कि एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शायद मॉर्गन ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी हालत इतनी खराब हो जाएगी। मॉर्गन ने मैच के लिए एंट्री की। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने लिव को दो बार खतरनाक तरह से बैरिकेड में पटक दिया। रिया ने लिव के दाहिने हाथ को निशाना बनाया और लगातार अटैक किया। उन्होंने लिव के हाथ पर स्टील चेयर फंसाकर दो बार खतरनाक किक मारी। लिव की दर्द से इतनी हालत खराब हो गई थीं कि वो बुरी अवस्था में रो रही थीं। ऐसा लगा कि उनका हाथ लगभग टूट गया। शायद उनके आंसू देखकर फैंस को भी अच्छा नहीं लगा होगा। उधर रिप्ली इस चीज का जश्न मना रही थीं। WWE@WWEThis was HORRIFYING.#WWERaw pic.twitter.com/93S3UPAifO5597672This was HORRIFYING.#WWERaw pic.twitter.com/93S3UPAifOखैर मेडिकल स्टाफ ने आकर लिव मॉर्गन की स्थिति को चेक किया। वो दर्द से कराह रही थीं। रिया का खौफनाक अंदाज देखकर फैंस भी जरूर डर गए होंगे। किसी ने सोचा नहीं होगा कि वो दर्द में आकर इतना बड़ा कदम उठाएंगी। लिव को देखकर लग रहा था कि उन्हें खतरनाक चोट लग गई। अब देखना होगा कि उनकी कंडीशन पर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।WWE Raw के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस के ऊपर भी हुआ अटैकजजमेंट डे को देखकर इस समय सभी की हालत खराब हो रही है। मेन इवेंट में इस फैक्शन ने सैथ रॉलिंस की हालत खराब की। इसमें भी रिप्ली का बड़ा रोल रहा। इससे पहले केविन ओवेंस के ऊपर अटैक किया था। रिप्ली की वजह से डॉमिनिक मिस्टीरियो, फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को भी फायदा मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने आगे भी रिया के लिए कुछ शानदार प्लान बनाया है। उनका टाइटल रन भी अच्छा चल रहा है। हील के रूप में उनका कैरेक्टर सभी को पसंद आ रहा हैं। WWE@WWEThe Judgment Day just WRECKED World Heavyweight Champion @WWERollins!#WWERaw pic.twitter.com/XSecH1XCHr3217471The Judgment Day just WRECKED World Heavyweight Champion @WWERollins!#WWERaw pic.twitter.com/XSecH1XCHr