WWE दिग्गज ने मौजूदा चैंपियन की बेइज्जती करते हुए उड़ाई धज्जियां, मिला तीखा जवाब; सोशल मीडिया पर जमकर हुई बहस

Ujjaval
टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर की बहस हुई (Photo: WWE.com)
टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर की बहस हुई (Photo: WWE.com)

Tiffany Stratton-Charlotte Flair Argument: WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन (Tiffany Stratton) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। दोनों ही WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने होंगी। फैंस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। अब टिफनी और फ्लेयर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जमकर बहस देखने को मिली।

Ad

WWE ने अपने सोशल मीडिया पर SmackDown का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां टिफनी स्ट्रैटन ने एंट्रेंस LED के ऊपर से सिक्योरिटी और शार्लेट फ्लेयर पर डाइव लगाई थी। WWE ने इसी बीच लिखा कि शायद अब सभी को एक नई क्वीन मिल गई है। बता दें कि शार्लेट का निकनेम द क्वीन हैं। फ्लेयर को शायद यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने टिफनी की बेइज्जती करके उन्हें सस्ती क्वीन बोल दिया। उन्होंने कहा,

"ऐसा लग रहा है कि Temu से नई क्वीन आई हैं।"
Ad

टिफनी स्ट्रैटन ने फ्लेयर को मुंहतोड़ जवाब देकर यह बताने का प्रयास किया कि वो लुक्स के मामले में ज्यादा बेहतर हैं। उन्होंने लिखा,

"शार्लेट फ्लेयर, आप लुक्स के बारे में बात करना चाहती हैं?

शार्लेट फ्लेयर ने टिफनी स्ट्रैटन की धज्जियां उड़ाई और कहा कि उन्हें पढ़ना आना चाहिए। इसी बीच फ्लेयर ने स्ट्रैटन को उनका नकली वर्जन बताया। उन्होंने जवाब में लिखा,

"पढ़ना सही मायने में जरुरी होता है। मैं आपको साफ तौर पर बता देती हूं, आप एक सस्ती कॉपी हैं, जिनके पास सीमित क्षमता है।
Ad

WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन ने दिग्गज द्वारा सस्ती कॉपी बुलाए जाने पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद वो शार्लेट फ्लेयर से बेहतर हैं।

"मुझे समझाने के लिए धन्यवाद। जबरदस्त बात यह है कि इस बार सस्ती कॉपी ज्यादा बेहतर है।"
Ad

WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन का हुआ था तगड़ा ब्रॉल

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने बी-फैब को हराया। इसके बाद भी फ्लेयर ने फैब पर सबमिशन लगाए रखा। टिफनी स्ट्रैटन और फ्लेयर से ब्रॉल किया। सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया। अंत में टिफनी ने काफी ऊपर से शार्लेट और टिफनी को स्वॉन्टन बॉम्ब देकर धराशाई कर दिया। फैंस को उनका ब्रॉल बेहद पसंद आया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications