WWE के मौजूदा चैंपियन ने शरीर पर लगी चोट के निशान सोशल मीडिया के जरिए दिखाए, बड़े इवेंट में हुआ था खतरनाक मैच

WWE
फेमस स्टार ने दी खास तस्वीर (Photo: WWE.com)

Liv Morgan Shared Her Latest Wounds: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में कंपनी अपनी रफ्तार दोगुना कर रही है। बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। स्टार्स भी अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खैर कंपनी का इस बार एक खास लाइव इवेंट हैनोवर, जर्मनी में हुआ। तगड़े मुकाबले वहां पर हुए। विमेंस टैग टीम चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) भी एक्शन में नज़र आईं। उन्हें थोड़ा बहुत इंजरी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शरीर पर लगे घाव के निशान दिखाए।

Ad

लिव मॉर्गन पिछले कुछ सालों से कंपनी में अच्छा काम कर रही हैं। पिछले साल उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। 226 दिन तक वो चैंपियन रहीं। रिया रिप्ली ने इस साल की शुरुआत में उनकी बादशाहत खत्म की। हालांकि, वो टाइटल के बिना ज्यादा दिन तक नहीं रह पाईं। 24 फरवरी, 2025 को हुए Raw के एपिसोड में लिव और राकेल रॉड्रिगेज़ ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। दोनों ने बियांका ब्लेयर और नेओमी को हराया।

हैनोवर, जर्मनी में हुए लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन का सामना रिया रिप्ली से हुआ। दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला। लिव और रिया ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी। मॉर्गन को मैच के दौरान इंजरी भी हुई। हालांकि, उन्होंने मैच जारी रखते हुए अपना काम पूरा किया। मॉर्गन ने मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर अपलोड की, जिसमें उन्होंने बॉडी पर लगे घाव और चोट के निशान दिखाए।

Ad

WWE में लिव मॉर्गन आगे भी बढ़िया काम करती रहेंगी

WWE में आगे भी लिव मॉर्गन का जलवा जारी रहेगा। राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। डॉमिनिक मिस्टीरियो की वजह से भी उनको काफी फायदा अभी तक मिला है। मॉर्गन और रॉड्रिगेज़ का विमेंस टैग टीम टाइटल इतना जल्दी शायद खत्म नहीं होगा। दोनों को आगे भी पुश दिया जा सकता है। WrestleMania 41 में भी इनका बड़ा मैच होने की पूरी संभावना है। मॉर्गन ने विमेंस डिवीजन में अपना तगड़ा नाम बना लिया है। किसी भी मैच में वो अपनी जबरदस्त छाप छोड़कर जाती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications