Liv Morgan New Year Resolution: 2025 की शुरूआत हो चुकी है। सुपरस्टार्स के लिए नए साल के संकल्प वैसे ही हैं जैसे WWE यूनिवर्स में उनके कई फैंस के पास हैं। उनमें खुद को बेहतर बनाना, वजन कम करना और पैसे के साथ-साथ स्मार्ट बनना है। WWE में दांव बहुत ऊंचे होते हैं और ड्रामा बहुत तीव्र होता है। साल 2024 विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के लिए काफी अच्छा रहा। वो अब इस साल को भी बेहतर बनाना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने रेजोल्यूशन के बारे में बताया। उनकी लिस्ट में काफी कुछ है।लिव मॉर्गन को चैंपियन के रूप में 200 दिन से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल मई में हुए King and Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट में टाइटल हासिल किया है। तब से लगातार सफलतापूर्वक उन्होंने इसे कई मौकों पर रिटेन किया है। उनकी पिछले साल ज्यादातर राइवलरी रिया रिप्ली के साथ ही रही। WWE SummerSlam 2024 के बाद से डॉमिनिक मिस्टीरियो भी लिव के साथ आ गए थे। वहीं Bad Blood में वापसी कर राकेल रॉड्रिगेज़ ने उनका साथ दिया था।इंस्टाग्राम पर लिव मॉर्गन ने इस साल के अपने पांच रेजोल्यूशन का खुलासा किया। उनका सबसे पहला लक्ष्य रिया रिप्ली को हराना है। इसके बाद वो ग्रेटेस्ट विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बने रहना चाहती हैं। मॉर्गन पूरे साल डॉमिनिक के साथ समय भी व्यतीत करना चाहती हैं। साथ ही साथ उन्होंने अपना वर्ल्ड टूर जारी रखने का प्रण भी लिया है। अंत में उनका कहना है कि मिस्टीरियो और उनकी जोड़ी बनी रहेगी।लिव मॉर्गन ने किया खूबसूरत पोस्ट (Photo: Liv Morgan Instagram Story)WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में होगा बड़ा मैच6 जनवरी, 2025 को Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। इसे शानदार बनाने के लिए कंपनी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। शो में लिव मॉर्गन अपनी चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच खतरनाक टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिया ने इस बार लिव को हराकर टाइटल जीतने का दावा किया है। उनके पास शायद ये अंतिम मौका भी होगा। अब देखना होगा कि बड़े मौके पर किसकी जीत होगी। View this post on Instagram Instagram Post