WWE के मौजूदा चैंपियन से जुड़ा रोचक तथ्य आया सामने, फैंस को जानकर होगी हैरानी

Ujjaval
WWE के मौजूदा चैंपियन को लेकर खास फैक्ट आया सामने
WWE के मौजूदा चैंपियन को लेकर खास फैक्ट आया सामने

Rhea Ripley: WWE रॉ (Raw) की सबसे बड़ी विमेंस स्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) को माना जा सकता है। वो पिछले डेढ़ साल से ब्रांड पर राज कर रही हैं और अभी उनके पास विमेंस वर्ल्ड टाइटल भी मौजूद है। रिप्ली से जुड़ा एक शानदार तथ्य सामने आया है। इसके बारे में जानकार फैंस को जरूर हैरानी होगी।

Ad

Wrestle Features ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली से जुड़े एक आकर्षक रिकॉर्ड की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रिया रिप्ली 30 मई 2022 के बाद से पिन नहीं हुई हैं। उन्हें आखिरी बार लिव मॉर्गन के हाथों पिनफॉल से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों का यह मैच Raw में हुआ था।

आप नीचे रिया रिप्ली से जुड़ी यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रिया रिप्ली ने WWE WrestleMania 39 में SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। इस टाइटल को बाद में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप नाम दिया गया। रिप्ली को अभी तक कोई इस चैंपियनशिप के लिए पराजित नहीं कर पाया है।

WWE Survivor Series में Rhea Ripley का टाइटल दांव पर होगा

Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में रिया रिप्ली इन-रिंग एक्शन में नज़र आने वाली हैं। जजमेंट डे की सदस्य का सामना ज़ोई स्टार्क से देखने को मिलेगा। WWE ने थोड़े समय पहले Raw के एपिसोड में बैटल रॉयल मैच बुक किया था। इस मैच में स्टार्क ने कई स्टार्स को पराजित करते हुए विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया था।

Ad

ज़ोई स्टार्क ने अभी तक स्टोरीलाइन द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने रिप्ली के हर तंज का मुंहतोड़ जवाब दिया है। स्टार्क को WWE Crown Jewel 2023 में भी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच मिला था। इस मैच में उनके अलावा रिया रिप्ली, राकेल रॉड्रिगेज़, शेना बैज़लर और नाया जैक्स मौजूद थीं।

स्टार्क जीत के करीब थीं लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हें रिया के खिलाफ टाइटल के लिए सिंगल्स मैच मिल रहा है और यह एक जबरदस्त चीज़ है। रिप्ली का डॉमिनेशन Survivor Series 2023 में जारी रहता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications