Seth Rollins: सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है। इस चैंपियनशिप को जीतने के बाद सैथ रॉलिंस ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो WWE में एक और ग्रुप बनाना चाहते हैं। इस ग्रुप में उनके अलावा उनकी वाइफ बैकी लिंच (Becky Lynch) और अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) हो सकते हैं।हाल ही में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने WWE के The Bump शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान जब उन्हें पूछा गया कि क्या वो भी कंपनी में एक नया फैक्शन बना सकते हैं? इसके जवाब में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने कहा कि वो एक ग्रुप जरूर बनाना चाहेंगे। इस ग्रुप का नाम वो 'फैक्शन ऑफ फ्रेंड्स' रखेंगे। उन्होंने कहा,"अगर कभी भी कोई ग्रुप बनेगा तो ये ग्रुप 'फैक्शन ऑफ फ्रेंड्स' होगा, जिन्हें आप अच्छी तरह से जानते होंगे। इस ग्रुप में मेरी वाइफ होगी। इसके अलावा इस ग्रुप में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन होंगे। हम इस टाइम को काफी ज्यादा एन्जॉय भी करेंगे।"Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseTriple H has always been a Seth Rollins guy.3800316Triple H has always been a Seth Rollins guy. https://t.co/cVRevo5dABकई फेमस फैक्शन्स का हिस्सा रहे हैं WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Seth Rollinsअपने WWE करियर के दौरान वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस कई ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने फेमस 'द शील्ड' ग्रुप के साथ WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इस फैक्शन में उनके अलावा रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़/जॉन मोक्सली थे। इसे WWE के इतिहास के सबसे खतरनाक ग्रुप्स में से एक माना जाता है। इस ग्रुप ने कई बड़े WWE स्टार्स को मात दी थी।Dark Puroresu Flowsion@PuroresuFlowJust Seth Rollins being a WRESTLING GOD at today’s Night Of Champions (05.27.2023)1662251Just Seth Rollins being a WRESTLING GOD at today’s Night Of Champions (05.27.2023)https://t.co/dRM3oGDhAbइस ग्रुप से अलग होने के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस ने एक और ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में बडी मर्फी (बडी मैथ्यूज़) और द ऑथर्स ऑफ पेन शामिल थे। हालांकि, ये ग्रुप जल्द ही अलग-अलग हो गया था। फिलहाल उनके इस आईडिया से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि अगर ये ग्रुप बनता है तो सभी को एक और अच्छी स्टोरीलाइन देखने का मौका मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।