WWE WrestleMania 30 हाइलाइट्स: The Undertaker की स्ट्रीक का हुआ था अंत, मेन इवेंट में दिग्गजों को मिली थी मात

WWE
WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने किया था कमाल (Photo: WWE.com)

WrestleMania 30 Highlights: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 30) बहुत ही धमाकेदार रहा था। 6 अप्रैल, 2014 को हुए इस शो को देखने के लिए एरीना में लगभग 65 हजार फैंस मौजूद थे। जॉन सीना, बतिस्ता और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों का जलवा दिखा था। सभी ने अपने एक्शन से फैंस का जबरदस्त अंदाज में मनोरंजन किया। शो में कुल 8 मुकाबले हुए थे। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 30 की हाइलाइट्स पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE WrestleMania 30 हाइलाइट्स

प्री-शो

-द उसोज़ (जे और जिमी उसो) ने लोस मैटाडोरस, द रियल अमेरिकंस और रायबेक्सल को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की।

मुख्य शो

-डेनियल ब्रायन ने शानदार अंदाज में पिन करते हुए ट्रिपल एच को हराया। शर्त के अनुसार जीत के बाद ब्रायन को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में जगह मिली। द गेम ने मैच के बाद भी ब्रायन के ऊपर हमला कर दिया था।

-द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज) ने सिक्स मैन टैग टीम मैच में बिली गन, रोड डॉग और केन को हराया। रेंस, रॉलिंस और एंब्रोज ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई।

-सिजेरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मैन आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच जीता। जीत के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए।

-जॉन सीना ने ब्रे वायट को सिंगल्स मैच में हराया। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। जीत के बाद सीना को फैंस का खूब प्यार मिला था।

youtube-cover
Ad

-ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर को सिंगल्स मैच में हराया। इस जीत के साथ लैसनर ने टेकर की WrestleMania में विनिंग स्ट्रीक को तोड़ा। पॉल हेमन को लैसनर की जीत पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ था।

youtube-cover
Ad

-एजे ने 13 अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी WWE डीवाज़ चैंपियनशिप डिफेंड की। अंत में जीत हासिल कर उन्होंने टाइटल रिटेन किया।

-मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने डेनियल ब्रायन और बतिस्ता के खिलाफ WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की। ये मुकाबला करीब 23 मिनट तक चला था। तीनों स्टार्स ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया। अंत में जीत हासिल कर ब्रायन नए चैंपियन बने। उनकी जीत से सभी फैंस खुश हुए। उन्होंने दिग्गजों को शानदार अंदाज में मात दी थी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications