WWE WrestleMania 35 में एलेक्सा ब्लिस के लिए 3 संभावित प्रतिद्वंदी

Bliss

एलेक्सा ब्लिस WWE की टॉप विमेंस सुपरस्टारों में से एक हैं और फिलहाल वह रॉ का हिस्सा हैं। वर्तमान में वह रिंग से बाहर हैं, लेकिन वह जल्द ही रिंग में वापिस आ सकती हैं। वह अब तक एक जानी-मानी रैसलर बन चुकी हैं और वह सर्वाइवर सीरीज में टीम रॉ की कप्तान थीं।

Ad

एलेक्सा ब्लिस ने 2016 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया और उसे स्मैकडाउन में कदम रखा। आखिरकार, उन्होंने बहुत सफलता हासिल की और उसने दोनों ब्रांड में खिताब जीता। उन्होंने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप का खिताब दो बार और राॅ विमेंस चैंपियनशिप का खिताब तीन बार जीता है।

ब्लिस की माइक स्किल शानदार हैं और वह बहुत अच्छे प्रोमो करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई अच्छे मैच लड़े हैं। आने वाले कुछ महीनों में रैसलमेनिया 35 होगा। ऐसे में यहां हम ऐसी तीन विमेंस सुपरस्टारों पर एक नजर डालेंगे, जो रैसलमेनिया 35 में एलेक्सा ब्लिस का सामना कर सकती हैं।

#3 बेली

Bayley

एलेक्सा ब्लिस का सामना करने के लिए बेली एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। वो एक शानदार फाइट मेकर हो सकती हैं। बेली एक बेबीफेस हैं और वह अपने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद एक बेबीफेस रही हैं। दूसरी ओर, ब्लिस एक हील हैं और इसलिए उनके बीच की फाइट काफी मजेदार होगी।

Ad

बेली पहले NXT का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने NXT विमेंस चैंपियनशिप का खिताब जीता और साशा बैंक के साथ उनका मैच काफी मजेदार रहा था। बेली ने अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत में राॅ विमेंस चैंपियनशिप का खिताब जीता लेकिन उन्होंने अपने NXT करियर की तरह सफलता हासिल नहीं की है।

हालांकि, एलेक्सा ब्लिस और बेली का पहले दो बार सामना हुआ है। ब्लिस ने बेली के खिलाफ अपनी पहली रॉ विमेंस का खिताब जीता, जब उन्होंने 2017 पेबैक में एक-दूसरे का सामना किया।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरें पढ़ें

#2 एम्बर मून

Ember Moon deserves a big push

एम्बर मून रैसलमेनिया 35 में एलेक्सा ब्लिस से लड़ने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। एम्बर ने इस साल मेन रोस्टर में डेब्यू किया, लेकिन उनका अभी तक का सफर कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में एलेक्सा ब्लिस जैसी टॉप सुपरस्टार के साथ एक अच्छी दुश्मनी से उनका कद बढ़ा सकता है और इससे उन्हें अपने करियर में एक बड़ा जंप मिलेगा।

Ad

NXT में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और NXT में उन्होंने कई शानदार मैच लड़े। मून ने NXT विमेंस चैंपियनशिप जीती, जिसे वह NXT मैच में शायना बैज़लर से हार गईं। एम्बर मून और एलेक्सा ब्लिस ने दो बार एक दूसरे का सामना किया है। जिसमें एक बार मून को जीत मिली है। हालांकि दोनों सुपरस्टारों के बीच एक लंबी दुश्मनी शानदार होगी और यह WWE यूनिवर्स के लिए दिलचस्प साबित होगी।

ऐसे में एम्बर मूल की रैलसमेनिया 35 में एलेक्सा ब्लिस के साथ दुश्मनी गजब की हो सकती है।

#1 निकी बैला

Nikki Bella

निकी बैला निस्संदेह रैसलमेनिया 35 में एलेक्सा ब्लिस का सामना करने के लिए एक आदर्श सुपरस्टार हैं। हाल ही में निकी ने एवोल्यूशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने राॅ विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी के खिलाफ मैच लड़ा। उनका रैसलमेनिया में लड़ना लगभग तय है और 5 बार की महिला चैंपियन एलेक्सा ब्लिस उनके लिए एक योग्य प्रतिद्वंदी हैं।

Ad

निकी बैला WWE की लोकप्रिय विमेंस रैसलरों में से एक हैं और उसने WWE में शानदार सफलता हासिल की है। निकी ने अपने करियर में दो बार डीवाज़ खिताब जीता और उन्होंने दो बार 'डीवा ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी जीता है। उन्होंने WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक डीवा खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया हैंं, उन्होंने डीवाज़ चैंपियनशिप को 301 दिनों तक अपने पास रखा, जोकि एक रिकॉर्ड है।

ऐसे में निकी और एलेक्सा के बीच एक अच्छी फेस vs हील की स्टोरी बन सकती है।

लेखक: अविक दास, अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications