रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का बोनयार्ड मैच होने वाला है। ये पहला मौका होगा जब ऐसा मैच WWE ने प्लान किया है। ये एक तरीके से बुरीड अलाइव मैच जैसा ही होगा। इसमें जो सबसे पहले कब्र में दफन कर देगा उसकी जीत होगी। अब अंडरटेकर ने रॉ के एपिसोड में रेसलमेनिया में होने वाले मैच के लिए एजे स्टाइलस को चेतावनी दी और कब्र तक खोद दी। ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 30 मार्च, 2020अंडरटेकर ने इस बार रॉ में प्रोमो कट किया जो पहले से रिकोर्ड था। टेकर पुराने लुक में दिखे जिसमें लंबा कोट, सर पर पटका बंदा हुआ था। उन्होंने साफ किया कि एजे स्टाइल्स अपनी सारी हदें पार कर चुके हैं और OC को अब उनसे सावधान रहने की जरुरत है। You’ve done it now, @AJStylesOrg. You’ve gone and made a big mistake…#Undertaker awaits the #BoneyardMatch at #WrestleMania.#WWERaw pic.twitter.com/EswqJfcRqX— WWE (@WWE) March 31, 2020Try him, @AJStylesOrg. He'll make you famous.#WWERaw #Undertaker pic.twitter.com/3BZXcLnO1R— WWE (@WWE) March 31, 2020अंडरटेकर एक कब्र के पास खड़े थे जिसमें उन्होंने एजे स्टाइल्स का नाम लिखा था और उनकी जन्म-मृत्यु की तारीख। साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है। ये पहला मौका नहीं है कि जब अंडरटेकर ने किसी को ऐसे डराया है, इससे पहले भी अपने करियर में माइंड गेम खेल चुके हैं। स्टाइल्स और अंडरटेकर की दुश्मनी सऊदी अरब में हुई सुपर शोडाउन से शुरु हुई। जहां तुवैक ट्रॉफी के दौरान बैकस्टेज ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने रे मिस्टीरियो पर अटैक किया था। वहीं अंडरटेकर आ गए थे और दोनों की मारा। जिसके बाद टेकर ने रिंग में एंट्री करते हुए स्टाइल्स पर जीत दर्ज की। जिसके बाद रॉ के एपिसोड में स्टाइल्स ने चैलेंज किया और बाद में दोनों का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। इतना ही नहीं एजे स्टाइल्स ने पहले अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कुल पर निशाना साधा और मजाक बनाया। उसके बाद उन्होंने अपने मजाक में डैडमैन को भी लपेट लिया था। खैर, अब देखना होगा कि रेसलमेनिया में होने वाले बोनयार्ड में कौन किसको दफन करता है और इतिहास रहचा है। रेसलमेनिया में अंडेरटकर सिर्फ दो बार हारे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं