WWE WrestleMania 39 से 2 दिन पहले Roman Reigns और Brock Lesnar के होने वाले मैच का नतीजा हुआ लीक?

Pankaj
WWE WrestleMania 39 को लेकर बड़ी खबर
WWE WrestleMania 39 को लेकर बड़ी खबर

WrestleMania: WWE WrestleMania 39 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सट्टाबाजार भी पूरी तरह तैयार है। हार और जीत का प्रतिशत भी अब सामने आ गया है। Bodog की तरफ से जो आंकड़े पेश किए गए है उन्हें देखकर आप चौंक सकते हैं।

Ad

क्या WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस की बादशाहत होगी खत्म?

खैर हम आपको बताएंगे कि WWE WrestleMania 39 के नाईट 2 में होने वाले मुकाबलों के नतीजे क्या होंगे। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मैच होगा। रोमन अभी के हिसाब से +160 में चल रहे हैं और कोडी रोड्स -240 के साथ सभी के फेवरेट बने हुए है। इस लिहाज से देखा जाए तो रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है।

Ad

बियांका ब्लेयर का मुकाबला भी ओस्का के साथ होगा। दोनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। बियांका -140 में चल रही हैं और ओस्का इवन में है। इसका मतलब है कि बियांका इस मैच में जीत हासिल कर लेंगी। गुंथर, ड्रू मैकइंटायर और शेमस के बीच भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होगा। गुंथर -120, शेमस +120 और ड्रू मैकइंटायर +450 में चल रहे हैं। यहां ऐसा लग रहा है कि गुंथर अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे।

ऐज और फिन बैलर के बीच भी Hell in a Cell मैच होगा। ऐज इवन में तो फिन बैलर -140 में चल रहे हैं। इस हिसाब से लग रहा है कि बैलर जीत हासिल कर लेंगे। ब्रॉक लैसनर और ओमोस के बीच भी तगड़ा मुकाबला होगा। लैसनर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लैसनर -800 और ओमोस +450 में चल रहे हैं। लैसनर आसानी से इस मुकाबले में जीत हासिल करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Ad

लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज़ vs रोंडा राउजी, शेना बैज़लर vs नटालिया, शॉट्ज़ी vs चेल्सी ग्रीन, सोन्या डेविल मैच भी होगा। इस मैच में किसी की भी जीत हो सकती है। राउजी और बैज़लर जीत हासिल कर सकती हैं। खैर अब देखना होगा कि कंपनी का असली प्लान क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications