WWE WrestleMania 41, नाईट 1 रिजल्ट्स: Roman Reigns की धोखे से हार, Jey Uso बने वर्ल्ड चैंपियन, खूंखार स्टार ने मचाया तहलका

Ujjaval
सैथ रॉलिंस और जे उसो जीत के बाद (Photo: WWE Instagram Screenshot)
सैथ रॉलिंस और जे उसो जीत के बाद (Photo: WWE Instagram Screenshot)

WrestleMania 41 Night 1 Results: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के नाईट 1 में काफी धमाल देखने को मिला। जे उसो (Jey Uso) आखिर वर्ल्ड चैंपियन बन गए, वहीं जेकब फाटू ने भी प्रभावित किया। शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन का मैच बढ़िया रहा। इसके अलावा रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के मैच का शॉकिंग अंत हुआ। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 41 के नाईट 1 के नतीजों पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE WrestleMania 41 नाईट 1 रिजल्ट्स:

- WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने WrestleMania 41 की शुरुआत करके फैंस का स्वागत किया।

- जे उसो और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। यह मुकाबला कई शानदार मूव्स और फिनिशर से भरा हुआ था। जे उसो ने बहुत संघर्ष करने के बावजूद अंत में गुंथर पर लगातार स्प्लैश लगाए और फिर उन्हें स्लीपर होल्ड में लॉक किया। गुंथर ने टैपआउट किया और जीत दर्ज करते हुए जे उसो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में सफल हुए।

Ad

- वॉर रेडर्स और न्यू डे के बीच वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। यह मैच 9 मिनट 15 सेकेंड तक चला। अंत में वॉर रेडर्स जीत के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि, कोफी किंग्सटन ने उन्हें फिनिशर लगाने से रोका। न्यू डे ने इसके बाद अपना फिनिशर डेलाइट लगाया और पिन करके जीत हासिल की। इसी के साथ वो नए वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बन गए।

Ad

- जेड कार्गिल और नेओमी के बीच सिंगल्स मैच हुआ। यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से एकदम जबरदस्त रहा। दोनों रेसलर्स के मन में एक-दूसरे के लिए नफरत साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। अंत में जेड ने नेओमी को अलग अंदाज में पावरबॉम्ब दिया और फिर जेडेड लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।

Ad

- एलए नाइट ने अपनी WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाया। यह मैच 10 मिनट 40 सेकेंड का रहा। हमेशा की तरह जेकब फाटू ने डॉमिनेट किया लेकिन नाइट ने भी बहुत समय तक हार नहीं मानी। खैर, अंत में जेकब ने नाइट पर लगातार दो मूनसॉल्ट लगाए और पिन किया। इसी के साथ खूंखार स्टार फाटू ने जीत दर्ज की और नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए

Ad

- एल ग्रांडे अमेरिकानो और रे फीनिक्स के बीच सिंगल्स मैच हुआ। मैच की शुरुआत से पहले ही रिंगसाइड पर अमेरिकानो की बहस AAA स्टार वाइकिंगो से हो गई। वाइकिंगो ने उनपर किक लगा दी। बाद में एल ग्रांडे रिंग में गए और मैच शुरू हुआ। यह काफी फास्ट पेस एक्शन से भरा हुआ था। अंत में अमेरिकानो ने अपने मास्क के अंदर एक लोहे की प्लेट डाल ली। इसी का फायदा उन्हें मिला। उन्होंने फीनिक्स के पैर को चोटिल किया और फिर उन्हें डाइविंग हेडबट लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। वाइकिंगो ने आकर रे फीनिक्स को चेक किया।

Ad

- शॉन माइकल्स ने आकर अनाउंस किया कि 61,467 लोग WWE WrestleMania 41 नाईट 1 अटेंड कर रहे हैं।

- टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ। यह मैच 19 मिनट चला और रेसलिंग के हिसाब से यह शो के सबसे अच्छे मुकाबलों में से एक था। दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली। अंत में टिफनी ने लगातार फ्लेयर के चोटिल घुटने को निशाना बनाया। स्ट्रैटन ने फ्लेयर पर प्रिटिएस्ट मूनसॉल्ट लगाया और पिन करके जीत प्राप्त की। इसी के साथ वो चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हुईं।

Ad

- WWE Hall of Fame 2025 क्लास के सभी सदस्य स्टेज पर आए।

- रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। यह मैच काफी ब्रूटल रहा। वो फैंस के बीच लड़ते हुए दिखाई दिए और स्टील चेयर का उपयोग किया। मुकाबला 32 मिनट और 55 सेकेंड लंबा था। तीनों में कोई हार नहीं मान रहा था। अंत में पॉल हेमन ने सीएम पंक की मदद करने का नाटक करके उन्हें लो ब्लो दिया। उन्होंने रोमन के साथ भी कुछ ऐसा ही किया। दोनों को धोखा देकर पॉल ने सैथ का हाथ थाम लिया। सैथ ने स्टील चेयर से रोमन पर अटैक किया और उन्हें स्टॉम्प देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।

Ad

इस तरह से WWE WrestleMania 41 की नाईट 1 का अंत हुआ।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications