WWE WrestleMania में Rock से नहीं, Roman Reigns का इस स्टार से होगा मैच? फैंस के लिए तगड़ा झटका

Ujjaval
WWE WrestleMania में रोमन रेंस के मैच पर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE WrestleMania में रोमन रेंस के मैच पर अपडेट (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WrestleMania 41 Match Report: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में पिछले कुछ सालों से कई बार रोमन रेंस ने मेन इवेंट किया है। WWE फैंस की नज़र अब WrestleMania 41 पर टिकी हुई है और इवेंट के आयोजन में अभी महीने बचे हुए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच को लेकर अभी से सवाल हैं। बताया जा रहा है कि वो ट्राइबल चीफ से लड़ सकते हैं।

Ad

Xero News ने अपनी हालिया रिपोर्ट में एकदम ही हैरान करने वाली बात बताई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोमन का सामना WrestleMania XL में द रॉक या सीएम पंक से देखने को मिल सकता है। Xero News के अनुसार सोलो सिकोआ से रोमन रेंस की भिड़ंत हो सकती है। संभावित तौर पर इसके साथ रोमन की सोलो के साथ दुश्मनी का अंत देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस को जो भी फैंस रॉक या पंक के खिलाफ देखने की संभावना लगा रहे हैं, उनके लिए यह तगड़ा झटका है।

आप नीचे दी गई पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE एनालिस्ट के अनुसार रोमन रेंस को सोलो सिकोआ पर जीत मिल सकती है

द रॉक ने थोड़े समय पहले ही WWE Raw Netflix डेब्यू के लिए अपनी अपीयरेंस का ऐलान किया। सैम रॉबर्ट्स ने इसपर बात करते हुए बताया कि रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को Raw Netflix डेब्यू पर हराने के बाद रॉक से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा,

"ट्राइबल कॉम्बैट मैच में यह चीज एक ग्लव्स की तरह फिट होनी चाहिए। अभी आप ऐसे समय पर हैं, जहां रोमन रेंस ट्राइबल कॉम्बैट मैच जरूर जीत सकते हैं। रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को हरा सकते हैं। आपने वहां क्या किया है, फाइनल बॉस कौन हैं? वो मुख्य विलन हैं। जब आप कोई वीडियो गेम खेलते हैं, तो वहां लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 के बॉस होते हैं। बाद में फाइनल बॉस आता है, जहां ऐसा लगता है कि, 'मैं गेम में जीत सकता हूं लेकिन ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि विरोधी काफी मुश्किल है।' यह करना नामुमकिन है। आप फाइनल बॉस को आसानी से नहीं हरा सकते।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications