WWE WrestleMania 42 की लोकेशन को लेकर बड़ा खुलासा, 8 साल बाद इस जगह पर फिर दिखेगा एक्शन का तड़का?

Ujjaval
WrestleMania 42 को लेकर खुलासा (Photo: WWE.com)
WrestleMania 42 को लेकर खुलासा (Photo: WWE.com)

WrestleMania 42 Location Revealed: रेसलमेनिया (WrestleMania) सिर्फ WWE ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे बड़ा इवेंट है। हर साल फैंस इस बड़े शो का इंतजार करते हैं। फैंस यह जानने को उत्साहित रहते हैं कि शो किस जगह पर देखने को मिलेगा। अभी हम Road to WrestleMania 41 की ओर हैं लेकिन इसके बाद वाले इवेंट की लोकेशन के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है।

Ad

WrestleVotes Radio के Backstage Pass पर JoeyVotes और TC ने एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि WrestleMania 42 का आयोजन न्यू ओर्लांस में किया जाने वाला है। बता दें कि 2014 और 2018 में वहां पर WrestleMania देखने को मिला था और अब एक बार फिर वहां पर साल का सबसे बड़ा WWE इवेंट देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि WrestleMania 42 असल में लॉस एंजेलिस में मौजूद न्यू ओर्लांस के कैसेर्स सुपरडोम में देखने को मिलेगा। 2018 के बाद अब सीधा 8 साल बाद दोबारा न्यू ओर्लांस में WrestleMania का तड़का देखने को मिलेगा।

Ad

बता दें कि WrestleMania 41 का आयोजन पैराडाइस, नेवाडा में स्थित एलिजायंट स्टेडियम में देखने को मिलेगा। WWE द्वारा इवेंट का आयोजन 19 और 20 अप्रैल 2025 को किया जाने वाला है। अभी इवेंट को लेकर बिल्डअप चल रहा है और कुछ बड़े मैच शो के दौरान देखने को मिल सकते हैं।

WWE WrestleMania का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर कब देखने को मिलेगा?

कई फैंस उम्मीद कर रहे थे कि WrestleMania का आयोजन यूनाइटेड किंगडम या फिर सऊदी अरब में देखने को मिलेगा। इसपर Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि WrestleMania 42 के लिए न्यू ओर्लांस काफी समय से तय था। दूसरी ओर उन्होंने यह क्लियर किया कि सऊदी अरब या यूनाइटेड किंगडम में WrestleMania की उम्मीद फैंस को 2028 के पहले तक बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए।

इसका सीधा अर्थ है कि WWE भले ही हर साल इंटरनेशनल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कर रहा है लेकिन WrestleMania को यूनाइटेड स्टेट्स से बाहर ले जाने के उनके कोई इरादे नहीं हैं। अगर सही में 2028 के बाद ही कभी यूनाइटेड किंगडम या सऊदी अरब जैसी जगह पर WrestleMania होगा, तो इंटरनेशनल फैंस के लिए साफ तौर पर यह बुरी खबर है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications