WWE WrestleMania के पिछले 10 मेन इवेंट मैचों और उनके नतीजों पर एक नज़र: Roman Reigns का रहा है दबदबा 

WWE
WWE में पिछले 10 सालों में कौन-कौन से सुपरस्टार्स ने किया है WrestleMania को मेन इवेंट?

WWE WrestleMania Main Event: WWE WrestleMania XL के आयोजन में काफी कम समय बचा है। फैंस को साल के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट का इंतजार है और इसमें जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। 1985 में पहली बार रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन हुआ था और यह काफी सफल रहा था। इसके बाद से यह WWE का अहम हिस्सा बन गया।

Ad

इस साल WrestleMania में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों का यह मेन इवेंट शानदार साबित हो सकता है। इसके पहले भी कई अच्छे मेन इवेंट्स का आयोजन हुआ है। इस आर्टिकल में हम पिछले 10 WrestleMania मेन इवेंट्स और उनके नतीजों पर नजर डालेंगे।

WWE WrestleMania के पिछले 10 मेन इवेंट मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर

- WrestleMania 30: डेनियल ब्रायन ने रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीता था।

- WrestleMania 31: सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। रॉलिंस अंत में चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 32: रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को पराजित करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी।

- WrestleMania 33: रोमन रेंस और द अंडरटेकर के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस को एक बड़ी जीत मिली थी।

- WrestleMania 34: ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

- WrestleMania 35: बैकी लिंच ने विमेंस इतिहास के पहले मेन इवेंट मैच में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को पराजित करते हुए Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।

youtube-cover
Ad

- WrestleMania 36, नाईट 1: द अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था और यहां द डेडमैन की जीत हुई थी।

- WrestleMania 36, नाईट 2: ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में हराकर टाइटल जीता था।

- WrestleMania 37, नाईट 1: बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

- WrestleMania 37, नाईट 2: रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन और ऐज को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया।

youtube-cover
Ad

-WrestleMania 38, नाईट 1: स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने नो होल्ड्स बार्ड मैच में केविन ओवेंस को मात दी थी।

-WrestleMania 38, नाईट 2: रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था और वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे।

-WrestleMania 39, नाईट 1: केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने द उसोज़ को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को जीता था।

-WrestleMania 39, नाईट 2: रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications