Seth Rollins vs Drew Mcintyre: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। दोनों के बीच स्टोरीलाइन काफी ज्यादा रोचक साबित हुई है।ड्रू मैकइंटायर ने हील रूप में चीज़ों को ज्यादा रोचक बना दिया है। इस वर्ल्ड टाइटल मैच का अंत किसी भी दिशा में जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे WrestleMania में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है।4- WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस की क्लीन जीत हो View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस अभी काफी जबरदस्त काम कर रहे हैं और उनका टाइटल रन बढ़िया रहा है। जनवरी में चोटिल होने से पहले सैथ ने लगातार अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगाया हुआ है। रॉलिंस के लिए सबसे बड़ा चैलेंज अब है, क्योंकि वो पहली बार WrestleMania में बतौर चैंपियन जाने वाले हैं।सैथ को पिछले कुछ समय में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के लिए WWE बड़ा WrestleMania मोमेंट दे सकता है। वो ड्रू मैकइंटायर को मैच में कड़ी टक्कर दे सकते हैं और स्कॉटिश स्टार के खिलाफ पिछले दो मैचों की तरह यहां भी जीत दर्ज कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस को WWE ताकतवर दिखाने के लिए क्लीन जीत दिला सकता है।3- ड्रू मैकइंटायर की WWE WrestleMania XL में चीटिंग से जीत हो View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर हील के रूप में काम कर रहे हैं और उन्होंने पिछले कुछ महीनों में ढेरों मैच चीटिंग से जीते हैं। हालिया समय में उनकी सबसे बड़ी जीत कोडी रोड्स के खिलाफ आई थी। Raw के एक एपिसोड में ब्लडलाइन के दखल के चलते उन्हें अमेरिकन नाईटमेयर पर जीत मिली थी।वो लगातार चीटिंग करते हुए खुद को टॉप हील के रूप में साबित करते आए हैं। WrestleMania XL में यह चीज़ जारी रह सकती है। वो मैच में किसी हथियार या दखल का फायदा उठा सकते हैं और बड़ी जीत दर्ज करते हुए नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।2- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर की क्लीन जीत हो View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर काफी ज्यादा टैलेंट रखते हैं। उन्होंने अपने करियर में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग जैसे कई दिग्गजों को क्लीन हराया है। ऐसे में अगर वो अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करें, तो वो सैथ रॉलिंस को भी पराजित कर पाएंगे। वो मैच में क्लीन जीत दर्ज करने की कोशिश कर सकते हैं।ड्रू मैकइंटायर ने हमेशा से बोला है कि वो फैंस के सामने वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। इसके अलावा मैकइंटायर ने यह भी कहा कि वो अपने परिवार के लिए टॉप चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। इसी के चलते मैकइंटायर का क्लीन जीतना एक अच्छा फैसला होगा। फैंस उन्हें हील होने के बावजूद जीत पर सपोर्ट करेंगे।1- WWE दिग्गज सीएम पंक के दखल के चलते ड्रू मैकइंटायर की हार हो View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर के कारण सीएम पंक चोटिल हुए थे। इसके बाद से स्कॉटिश स्टार ने लगातार बताया है कि उन्हें पंक से नफरत है। वो सोशल मीडिया और ऑन-स्क्रीन लगातार पंक की बेइज्जती करते हुए उनपर निशाना साधते हैं। यह चीज़ जरूर सीएम पंक को पसंद नहीं आई होगी।सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच में भी अनबन देखने को मिली है। इन सभी चीज़ों के बावजूद सैथ ने पंक की उतनी बेइज्जती नहीं की है, जितनी मैकइंटायर करते आए हैं। यह चीज़ जरूर बेस्ट इन द वर्ल्ड के दिमाग में होगी। वो कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे और वो मैच में दखल देते हुए मैकइंटायर की हार का कारण बन सकते हैं।