WWE Raw में Wyatt Sick6 को डेब्यू पर जीत दिलाने वाले फेमस स्टार ने दिखाया जबरदस्त लुक, किया हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन

Ujjaval
Wyatt Sick6 में मौजूद WWE स्टार का ट्रांसफॉर्मेशन (Photo: WWE.com)
Wyatt Sick6 में मौजूद WWE स्टार का ट्रांसफॉर्मेशन (Photo: WWE.com)

Dexter Lumis Body Transformation: WWE रॉ (Raw) में काफी समय से Wyatt Sick6 फैक्शन बवाल मचा रहा है। इस ग्रुप के सदस्यों के बारे में पहले उतनी जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन बाद में सभी सदस्यों के बारे में पता चला। काफी महीनों से गायब चल रहे डेक्स्टर लूमिस (Dexter Lumis) भी इस फैक्शन में मौजूद थे। अब उन्होंने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया। यह फैंस को हैरान कर देगा।

Ad

कुछ समय पहले ही Wyatt Sick6 के सदस्य डेक्स्टर लूमिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी जबरदस्त फिजिक की तस्वीर डालकर फैंस को हैरान कर दिया है। डेक्स्टर शुरुआत से अच्छे शेप में रहे हैं लेकिन अब वो इससे भी बेहतर हो गए हैं। साफ तौर पर वो रिंग में बेहतर दिखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

आप नीचे डेक्स्टर लूमिस की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw के हालिया एपिसोड में डेक्स्टर लूमिस ने लड़ा था बड़ा मैच

डेक्स्टर लूमिस ने WWE में वापसी के बाद काफी कम मौकों पर टीवी पर अपनी अपीयरेंस दी और फिर एक्शन से गायब हो गए। Wyatt Sick6 के डेब्यू के बाद पता चला कि इस फैक्शन में डेक्स्टर लूमिस मौजूद हैं। इस ग्रुप ने चैड गेबल को निशाना बनाना शुरू किया और उनका साथ देने के लिए क्रीड ब्रदर्स आगे आए। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच हाल ही में टैग टीम मैच हुआ था।

WWE Raw के 5 अगस्त 2024 के एपिसोड में Wyatt Sick6 फैक्शन का इन-रिंग डेब्यू देखने को मिला। इस ग्रुप के एरिक रोवन, जो जेसी और डेक्स्टर लूमिस का सामना अमेरिकन मेड (चैड गेबल और क्रीड ब्रदर्स) से देखने को मिला। मेन इवेंट में हुआ यह मैच काफी अच्छा रहा और जबरदस्त इन-रिंग एक्शन यहां पर देखने को मिला।

एरिक रोवन ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। इसके बाद जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस ने क्रीड ब्रदर्स को अनाउसंर्स टेबल पर पटक दिया। रिंग में इन दोनों ने चैड गेबल पर डबल टीम मूव लगाया और फिर लूमिस ने टॉप रोप से स्प्लैश देकर पिन किया। इसी के Wyatt Sick6 को अपने डेब्यू पर जीत मिली। डेक्स्टर ने ही अपनी टीम को जीत दिलाई।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications