SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स की बादशाहत खत्म करने के लिए रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर पहुंचा क्लीवलैंड! क्या होगा WWE डेब्यू?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com & Zilla Fatu X)

Zilla Fatu Arrives In Cleveland: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को क्लीवलैंड में होगा। ज़िला फाटू (Zilla Fatu) वहां पर पहुंच चुके हैं। अब उन्हें लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Ad

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। आप सभी को पता है कि सिकोआ इस समय अपनी नई ब्लडलाइन के साथ जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनके ग्रुप में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हैं। फाटू की ताकत की वजह से सोलो को काफी मदद मिल रही है।

ज़िला फाटू रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर और दिवगंत सुपरस्टार उमागा के बेटे हैं। फाटू इस समय Game Changer Wrestling के अंडर में काम कर रहे हैं और वो इस प्रमोशन के आगामी Now and Forever 2024 शो का हिस्सा होंगे। इस शो का आयोजन क्लीवलैंड में ही होगा। उनका मुकाबला जोशुआ बिशफ के खिलाफ होगा।

फाटू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लीवलैंड पहुंचने के बाद की एक तस्वीर पोस्ट की। इस वीकेंड SummerSlam 2024 भी इसी शहर में होगा और वहां पर फाटू के कुछ बवाल मचाने की उम्मीद अब की जा रही है।

Ad

हाल ही में X पर ज़िला फाटू ने जेकब फाटू द्वारा किए गए एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें ब्लडलाइन के अन्य स्टार्स भी शामिल थे। ज़िला के इस रिएक्शन के बाद उनके WWE में डेब्यू को लेकर चर्चा होने लग गई थी।

Ad

ज़िला फाटू को हाल ही में बड़ी सफलता मिली थी। उन्होंने House of Glory में डेब्यू करते हुए कार्लोस 'ला सोम्ब्रा' रमिरेज के Crown Jewel टाइटल रन का अंत किया। कार्लोस 238 दिन तक चैंपियन रहे थे। फाटू ने इस चैंपियनशिप को हासिल कर अपने करियर में इतिहास रच दिया।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स की बादशाहत खत्म होगी?

फाटू WWE में आने की इच्छा भी कई बार जाहिर कर चुके हैं। सोचिए अगर SummerSlam 2024 में उन्होंने अचानक एंट्री कर ली तो क्या होगा। वो कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में सोलो सिकोआ का साथ देने के लिए आ सकते हैं। वहां पर कोडी की बादशाहत खत्म हो सकती है। आप सभी को पता है कि WWE में कुछ भी हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में हमने इसी तरह टामा टोंंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू को डेब्यू करते हुए देखा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications