WWE के ट्राइबल चीफ को परिवार के ही सदस्य ने दी धमकी, पहले ले चुके हैं Roman Reigns की साइड

Ujjaval
WWE स्टार को मिली परिवार के सदस्य से धमकी (Photo: WWE.com)
WWE स्टार को मिली परिवार के सदस्य से धमकी (Photo: WWE.com)

Zilla Fatu Sends Warning Solo Sikoa: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में काफी समय से सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ दुश्मनी चल रही है। परिवार के बीच इस लड़ाई में सभी की राय अलग है। इसी बीच अनोआ'ई परिवार के हर सदस्य की राय का महत्व बढ़ जाता है। सभी जानने में उत्सुक होते हैं कि परिवार का मेंबर रोमन रेंस या सोलो सिकोआ, किसकी साइड है। WWE दिग्गज उमागा के बेटे ज़िला फाटू के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने अब सोलो सिकोआ को धमकी दी है।

Ad

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इसमें ज़िला फाटू एक इंडिपेंडेंट शो के दौरान सोलो सिकोआ को धमकी देते हुए नज़र आ रहे हैं। वो यहां ट्राइबल चीफ से पूछ रहे हैं कि वो किस जगह पर हैं। बाद में वो वीडियो में जे उसो की तरह मिड रोप पर चढ़कर वेव करने लग गए। यह देखने में काफी शानदार था। इससे भी ज़िला ने क्लियर कर दिया कि वो सोलो के खिलाफ खड़े होते हुए रोमन रेंस के सपोर्ट में हैं। उन्होंने वीडियो में कहा,

"सोलो सिकोआ, आप कहां हैं?"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस के साथ हैं ज़िला फाटू

थोड़े समय पहले ही Busted Open Radio को ज़िला फाटू ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने WWE में असली और नए ब्लडलाइन के बीच चल रही दुश्मनी को लेकर बात की थी। फाटू ने इसी बीच क्लियर कर दिया था कि वो रोमन रेंस की साइड हैं। उन्होंने इसी बीच यह भी बताया था कि जब OTC को जरूरत होगी, वो मदद के लिए मौजूद होंगे। उन्होंने कहा था,

"जब भी रोमन रेंस को जरूर पड़ेगी, वहां तैयार रहूंगा।"

ज़िला फाटू को प्रो रेसलिंग में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन वो आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। फाटू ने अपने खतरनाक अंदाज के कारण नाम बनाया है और उनके कुछ इंटरव्यू भी चर्चा का विषय रहे हैं। ज़िला को फैंस WWE में देखना चाहेंगे और ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में उनका प्रो रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी में डेब्यू हो जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications