3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL 2022 में सबसे लम्बे छक्के लगाए 

आईपीएल 2022 में सबसे लम्बा 117 मीटर का लगा था
आईपीएल 2022 में सबसे लम्बा 117 मीटर का लगा था

क्रिकेट की सबसे पसंदीदा और बड़ी टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन का आयोजन इस वर्ष भारत में हुआ था। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का ख़िताब इस साल गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने अपने नाम किया। हर सीजन की तरह आईपीएल के इस सीजन में भी अनगिनत रिकॉर्ड्स बने और टूटे। वैसे तो आईपीएल के हर संस्करण के दौरान खेले जाने वाले सभी मैचों में चौकों और छक्कों की बारिश होती है।

Ad

लेकिन आईपीएल 2022 में बल्लेबाजों ने इतने छक्के जड़े थे जो आईपीएल के पिछले 14 सालों के इतिहास में भी नहीं लगे थे। 15वें सीजन में खेले गए 74 मैचों में कुल 1062 छक्के लगे। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ जब छक्कों की संख्या एक हजार से ऊपर चली गई। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा 872 छक्के लगे थे। वहीं 2022 में सबसे ज्यादा छक्के राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Butler) के बल्ले से निकले थे। उन्होंने 17 मैचों कुल 45 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। इस आर्टिकल में हम उन 3 बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्होंने आईपीएल 2022 में सबसे लम्बे छक्के लगाए हैं।

3 बल्लेबाज जिन्होंने IPL 2022 में सबसे लम्बे छक्के लगाए

#3 डेवाल्ड ब्रेविस - 112 मीटर (मुंबई इंडियंस)

डेवाल्ड ब्रेविस (image - IPL)
डेवाल्ड ब्रेविस (image - IPL)

साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अंडर -19 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इनके शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए मुंबई फ्रेंचाइजी ने 19 वर्षीय ब्रेविस को मेगा ऑक्शन में तीन करोड़ की रकम खर्च करके खरीदा था। ब्रेविस का ये आईपीएल डेब्यू सीजन था और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले मुकाबले में उन्होंने अपना पर्दापण किया। आईपीएल 2022 में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 मैचों में 23.00 की औसत से 161 रन बनाये थे।

Ad

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले मैच में ब्रेविस ने 25 गेंद पर 49 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के जड़े थे। इन पांच छक्कों में से इनका एक छक्का 112 मीटर लम्बा था। जो आईपीएल 2022 का तीसरा सबसे लम्बा छक्का रहा है। ब्रेविस ने ये छक्का राहुल चाहर के विरुद्ध लगाया था।

#2 टिम डेविड - 114 मीटर (मुंबई इंडियंस)

टिम डेविड (image - IPL)
टिम डेविड (image - IPL)

सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे थे। 14वें सीजन में डेविड को आरसीबी की ओर से सिर्फ एक मुकाबला खेलने को मिला था। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने इस बल्लेबाज को अपने खेमे के साथ जोड़ा। मुंबई की ओर से दाएं हाथ के बल्लेबाज को 15वें सीजन में आठ मुकाबलों में खेलने का अवसर मिला। जिसमें उन्होंने 216.28 के उम्दा स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 16 छक्के भी निकले। इनमें से डेविड का एक छक्का 114 मीटर लम्बा रहा था जो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले मुकाबले में लगाया था।

Ad

#1 लियाम लिविंगस्टोन - 117 मीटर (पंजाब किंग्स)

लियाम लिविंगस्टोन (image - IPL)
लियाम लिविंगस्टोन (image - IPL)

लियाम लिविंगस्टोन के लिए आईपीएल 2022 का सफर बेहद शानदार रहा। पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी। 15वें सीजन में पीबीकेएस के लिए 14 मैच खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने 36.42 की औसत से 437 रन बनाये थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182 से ऊपर का रहा था। आईपीएल 2022 में पंजाब के इस बल्लेबाज ने 34 छक्के लगाए। 15वें सत्र गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले मैच में लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी के खिलाफ 117 मीटर लम्बा गगनचुंबी छक्का जड़ा था, जो कि आईपीएल 2022 का सबसे लम्बा छक्का रहा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications