3 ऐसे क्रिकेटर्स जिनके ऊपर लग चुके हैं अश्लीलता के आरोप, एक का तो कई स्कैंडल में आया नाम

क्रिकेटर्स
क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: instagram/safridiofficial,,chrisgayle333)

Serious Allegations made against these cricketers: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। क्रिकेटर्स का नाम बहुत ही मान- सम्मान के साथ लिया जाता है। यहां तक कि फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर को भगवान की तरह पूजते भी हैं। सचिन तेंदुलकर को तो क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।

Ad

सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले सहित कई क्रिकेटर अपने खेल के दम पर युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बने हैं। लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे हैं जो अपने निजी मामलों के कारण बदनाम भी हुए हैं। आज हम आपको ऐसे तीन क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने मैच के दौरान ऐसे कारनामे किए, जिससे क्रिकेट की दुनिया में अपने कामों से बदनाम हुए हैं।

ऐसे क्रिकेटर्स जिनके ऊपर लग चुके अश्लीलता के आरोप

3.शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी धाकड़ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। क्रिकेट के अलावा शाहिद अफरीदी कई और वजहों से भी सुर्खियों में रहे। दरअसल साल 2000 में शाहिद अफरीदी को सिंगापुर में एक टूर्नामेंट खेलने जाना था। उससे पहले ही उन्हें कराची के एक होटल में अपने दोस्त हसन रजा और अतीक-उर-रहमान के साथ एक बुजुर्ग महिला के साथ पकड़ा गया था।

Ad

2. शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न अपनी आक्रामक गेंदबाजी के लिए तो जाने ही जाते थे। साथ ही वह अपनी निजी हरकतों के कारण भी सुर्खियाों में रहे थे। साल 2003 में शेन वॉर्न पर एक गंभीर आरोप लगा था कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की एक महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे थे। जिसका स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ था। शेन वॉर्न को इस आरोप के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी थी, लेकिन आखिरी में शेन वॉर्न ने खुद को बेगुनाह साबित किया था।

1. क्रिस गेल

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल का नाम भी इन तरह की कारनामों की लिस्ट में शामिल हैं। क्रिस गेल का नाम कई स्कैंडल में आ चुका है। कई मामलों में तो क्रिस गेल रंगे हाथों पकड़े गए थे। विरोधियों से झगड़ा करके भी क्रिस गेल विवादों में घिर चुके हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications